15 अगस्त को किसान यूनियन का जेल भरो आंदोलन, सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप

Jail Bharo Andolan of Farmer Union on August 15,Accusation of commitment on government
15 अगस्त को किसान यूनियन का जेल भरो आंदोलन, सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप
15 अगस्त को किसान यूनियन का जेल भरो आंदोलन, सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप

डिजिटल डेस्क,भोपाल। राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ 9 अगस्त से 15 अगस्त तक जेल भरो आंदोलन करने जा रहा है। किसानों की कर्ज मुक्ति और लागत का डेढ़ गुना समर्थन मूल्य किए जाने की मांग पर आंदोलन करेगा। इस जेल भरो आंदोलन को भारतीय किसान यूनियन ने अपना समर्थन देने का ऐलान किया है।

किसान नेता शिवकुमार शर्मा (कक्काजी) ने जानकारी देते हुए कहा कि किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ आगामी 9 से 15 अगस्त तक जेल भरो आंदोलन होगा। इस जेल भरो आंदोलन के तहत बड़ी संख्या में किसान अपनी गिरफ्तारी देकर जेल जाएंगे। इसकी शुरूआत 9 अगस्त को भोपाल से होगी। साथ ही ये आंदोलन अलग-अलग तारीखों में अलग-अलग जगह होगा। उन्होंने बताया कि 9 अगस्त को टीटी नगर दशहरा मैदान पर किसानों की बड़ी सभा होगी। इसके बाद यहां से रैली के रूप में किसान रोशनपुरा, पुरानी विधानसभा, लिली टॉकिज  होते हुए छोला दशहरा मैदान पहुंचेगे। यहां प्रदर्शन कर किसान अपनी गिरफ्तारी देंगे।

किसान नेता कक्काजी ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान किसानों से लगातार वादा खिलाफी कर रहे हैं। किसानों की अब तक न तो कर्ज में माफी की गई और न ही किसानों को काई राहत दी गई है। मंदसौर गोली कांड के दोषी अफसरों के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने किसानों के लिए जितनी भी घोषणाएं की हैं वो सभी कागजों तक ही सीमित है। जमीनी स्तर पर कोई भी योजना नहीं उतर रही है। यही कारण है कि प्रदेश में किसान लगातार आत्महत्या कर रहे हैं।

वहीं भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश महामंत्री अनिल यादव ने बताया कि कक्काजी के इस जेल भरो आंदोलन को उन्होंने अपना पूरा समर्थन दिया है। यादव ने बताया कि जेल भरो आंदोलन के दौरान भारतीय किसान यूनियन के सदस्य भी बड़ी संख्या में अपनी गिरफ्तारी देंगे। इसके लिए यूनियन के सदस्य अलग-अलग किसान बैठक आयोजित कर रहे हैं। भारतीय किसान यूनियन ने भी मुख्यमंत्री पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि वे प्रदेश के किसानों को धोखा दे रहे हैं। वास्तविकता इससे काफी अलग है। उन्होंने आरोप लगाया कि मंदसौर गोली कांड में जो 6 किसान गंभीर रूप से घायल हुए थे उनको सार्वजनिक मंच से मुख्यमंत्री ने 5-5 लाख रुपए देने की घोषणा की थी, जबकि स्थिति यह है कि उनके बैंक अकाउंट में मात्र 75-75 हजार रुपए ही जमा हुए हैं।
 

Created On :   7 Aug 2017 2:40 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story