- Home
- /
- आरोपियों की जेल रवानगी, आम जनता...
आरोपियों की जेल रवानगी, आम जनता दहशत में

डिजिटल डेस्क, अमरावती । शहर में पुलिस पर गुंडों का खौफ नहीं दिखाई पड़ रहा है। आए दिन एक के बाद एक बड़ी घटनाएं हो रही हैं। शहर में सरेआम कत्ल करने की घटनाओं ने स्थानीय आम नागिरकों की चिंता बढ़ा दी है। ऐसी घटनाओं में ज्यादातर युवा शामिल दिखाई दिए। ऐसा ही एक घटना 26 जुलाई काे बडनेरा में हुई थी जिसमें एक कुख्यात आरोपी अंकुश मेश्राम को उसके ही गैंग के एक आरोपी ने दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या कर दी थी। मामले में गिरफ्तार हुए दोनों आरोपियों की रिमांड खत्म होने पर उन्हें जेल रवाना कर दिया।
जानकारी के अनुसार बडनेरा थाना क्षेत्र में कई मामलों मंे नामजद मिल चाल निवासी अंकुश मेश्राम नामक युवक दादागिरी करता था। वह अपने साथियों के साथ शराब के नशे में चूर होकर परिसर में दहशत फैलाना, मारपीट जैसे वारदातों को अंजाम देता था। वर्चस्व की लड़ाई को लेकर 26 जुलाई काे उसके ही गुर्गे अविनाश रनधीर और रजत रामटेके ने साथ मिलकर बीच सड़क पर चाकू से वार कर हत्या कर दी। मृतक समेत आरोपियों पर बडनेरा थाने में पहले भी मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को 30 जुलाई तक को रिमांड खत्म होने पर अदालत में पेश करने पर उन्हें जेल रवाना कर दिया। हत्याकांड को लेकर बडनेरा क्षेत्र में अभी भी विभिन्न तरह की चर्चा व्याप्त हैं।
अवैध हथियारों का गढ़ बन रहा अमरावती
अमरावती में इन दिनों छोटी-छोटी बातों पर तमंचे, तलवार और चाकू से हमला करने की घटनाएं बढ़ रही हैं। आए दिन किसी न किसी घटना मंे अवैध हथियार का इस्तेमाल हो रहा है। यह अवैध हथियार अमरावती में ही बनाए जा रहे हैं या फिर यह हथियार बाहर से सप्लाई हो रहे हैं यह एक बड़ा सवाल बना हुआ है। लगातार हो रही इन घटनाओं से अमरावती धीरे-धीरे अवैध हथियारों का गढ़ बनता जा रहा है।
Created On :   1 Aug 2022 11:45 AM IST