- Home
- /
- जन भागीदारी अध्यक्ष राजेश गौतम ने...
जन भागीदारी अध्यक्ष राजेश गौतम ने कार्यभार ग्रहण किया

डिजिटल डेस्क पन्ना। मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के द्वारा प्रदेश के महाविद्यालय में जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष मनोनीत किए गए हैं। इसी आदेश के परिपेक्ष्य में छत्रसाल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पन्ना में जनभागीदारी समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष राजेश गौतम ने आज मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह के मुख्य आतिथ्य एवं शहर के गणमान्य अतिथियों की मौजूदगी में अपना कार्यभार ग्रहण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. एच. एस. शर्मा ने की। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मीना राजे परमार नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना पाण्डेय भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष जय प्रकाश चतुर्वेदी पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष बाबूलाल यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रविराज सिंह यादव, समाजसेवी विष्णु पाण्डेय,विनोद तिवारी शिवराम गोस्वामी, डॉ. पुनीत खरे एवं अन्य समाजसेवी तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
मंत्री सिंह ने महाविद्यालय के विकास का नवीन मॉडल एवं मास्टर प्लान तैयार करने का निर्देश भी दिया एवं इस संबंध में शासन की ओर से हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया। प्राचार्य डॉ. एच. एस. शर्मा ने महाविद्यालय का प्रगति प्रतिवेदन पढ़ते हुए विभिन्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी प्रदान की एवं महाविद्यालय की क्रीडा संबंधी गतिविधियों, सांस्कृतिक गतिविधियों, एनएसएस, एनसीसी की गतिविधियों व उपलब्धियों के साथ ही अकादमिक व शोध संबंधी उपलब्धियों का भी जिक्र किया। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर एस.एस. राठौर ने किया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष एवं वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ ऊषा मिश्रा, डॉ. उमा त्रिपाठी, डॉ. एस. पी. एस. परमार, डॉक्टर जे. के. वर्मा, डॉक्टर मनोरमा गुप्ता, डॉ. विनय श्रीवास्तव सहित महाविद्यालय के सभी सहायक प्राध्यापक एवं कर्मचारी गण उपस्थित थे।
Created On :   3 Dec 2022 5:02 PM IST