- Home
- /
- बडनेरा में भूमि अभिलेख विभाग का 4...
बडनेरा में भूमि अभिलेख विभाग का 4 जून को जनता दरबार

डिजिटल डेस्क, अमरावती | बडनेरा शहर के अनेक नागरिकों के बडनेरा नजूल कार्यालय बंद रहने से पिछले कई दिनों से काम ठप पड़े हैं। इस कारण नागरिकों को अमरावती को मुख्य कार्यालय जाना पड़ता है। जहां काम न होने की शिकायत मनसे शहराध्यक्ष गौरव बांते ने उपजिलाधिकारी से की थी। मनसे कार्यकर्ताओं ने आक्रामक होते हुए बडनेरा के नागरिकों की समस्या हल करने के लिए विशेष जनता दरबार आयोजित कर फेरफार, पीआर कार्ड तथा नजूल विभाग से संबंधित अनेक लंबित मामलों का निवारण करने की मांग की थी। इसके तहत भूमि अभिलेख विभाग में शनिवार 4 जून को शहर के जुनीबस्ती परिसर के बारी समाज भवन में सुबह 9.30 शाम 6 बजे तक जनता दरबार का आयोजन किया गया है। इस जनता दरबार में भूमि अभिलेख विभाग के सभी प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहकर नागरिकों के सभी काम पूर्ण करने के प्रयास करेंगे। नागरिकों को जनता दरबार का लाभ लेने अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने का आह्वान गौरव बांते ने किया है।
Created On :   2 Jun 2022 2:47 PM IST