गोदाम में लगे ताले का कुंदा तोड चोरों ने उडाये खाद्य तेल से भरे जार

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
पन्ना गोदाम में लगे ताले का कुंदा तोड चोरों ने उडाये खाद्य तेल से भरे जार

डिजिटल डेस्क पन्ना। पन्ना नगर के गांधी चौक के समीप स्थित किराना स्टोर मेसर्स अविनाश ट्रेडर्स के वहीं बग्घीखाना के अंदर स्थित गोदाम में लगे दरवाजे के ताले का कुंदा तोडकर अज्ञात चोरों द्वारा गोदाम में रखे लगभग १७ हजार रूपए से अधिक खाद्य तेलों के जार चोरी किए जाने की घटना सामने आई है। दुकान संचालक को घटना की जानकारी आज १८ दिसम्बर को सुबह लगभग ०९ बजे उस समय लगी जब उससे ग्राहक द्वारा तेल के जार का डिब्बा मांगा गया और उन्होंने जार को निकालने के लिए अपने कर्मचारी को गोदाम भेजा। जहां पहुंचे कर्मचारी ने देखा कि गोदाम के दरवाजे जहां पर ताला लगा था उसका कुंदा टूटा हुआ है तथा वह खुला पडा हुआ है। जिसकी जानकारी कर्मचारी दुकान संचालक को दी गई। जिसके बाद उन्होंने जाकर गोदाम को देखा तो गोदाम के अंदर से तीस नग १५ किलो वजनी खाद्य तेल के जार तथा पांच नग ०५-०५ किलो के खाद्य तेल के जार गायब थे। घटना के संबध में दुकान संचालक अविनाश जगवानी द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। जिस पर पुलिस द्वारा अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध आईपीसी की धारा ४५८, ३८० के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया। वहीं इस पूरे घटनाक्रम को लेकर जो जानकारियां निकलकर सामने आईं हैं। उसके अनुसार चोरों द्वारा तेल के जारों को गोदाम से चोरी करने के बाद वाहन से विक्रय करने के लिए ले जाया गया। पन्ना स्थित मडला में उनके द्वारा तेल के जार बेंचे जाने का प्रयास किए जाने की जानकारी सामने आई है। जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस कार्यवाही के लिए मडला पहुंची तथा आरोपियों को पुलिस द्वारा पकडते हुए चोरी किए गए जार को बरामद किया गया। चोरी के मामले में जो आरोपी पकडे गए हैं उनके पन्ना शहर के ही निवासी होने की भी जानकारी सामने आई है। हालांकि उक्त जानकारी के संबध में पुलिस से जब सम्पर्क किया गया तो इस जानकारी की अधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। गोदाम से हुए खाद्य तेल से भरे जारों की कीमत लगभग ७० हजार रूपए बताई जा रही है।

Created On :   19 Dec 2022 5:31 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story