- Home
- /
- जेजुरी नगरपरिषद का इंजीनियर रिश्वत...
जेजुरी नगरपरिषद का इंजीनियर रिश्वत लेते गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, पुणे। ठेकेदार का बिल मंजूर करने तथा अग्रिम राशि लौटाने के लिए 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए जेजुरी नगरपरिषद के स्थापत्य इंजीनियर को भ्रष्टाचार निरोधी विभाग ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई नगरपरिषद के कार्यालय में ही की गई।
भ्रष्टाचार निरोधी विभाग के सूत्रों के मुताबिक शिकायतकर्ता ठेकेदार है। उन्होंने जेजुरी नगरपरिषद की सीमा में सार्वजनिक शौचालय का काम किया था। इस काम का बिल मंजूर करने तथा अग्रिम राशि लौटाने के लिए नगरपरिषद के स्थापत्य इंजीनियर प्रशांत प्रल्हाद घुमे ने उनसे 20 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। उसके बाद ठेकेदार ने घुमे के विरोध में भ्रष्टाचार निरोधी विभाग में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के अनुसार बुधवार को विभाग के दस्ते ने नगरपरिषद कार्यालय में जाल बिछाया और घुमे को ठेकेदार से 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया।
Created On :   19 July 2017 8:38 PM IST