- Home
- /
- बस में सफर कर रही महिला के 2.23 लाख...
बस में सफर कर रही महिला के 2.23 लाख के गहने चोरी

डिजिटल डेस्क, नागपुर। शहर बस में सफर करनेवाली महिला के बैग से करीब 2 लाख 23 हजार 500 रुपए के गहने चोरी हो गए। घटना 31 दिसंबर को हुई। पुलिस के अनुसार गीता रघुनाथ अडबैल (43), पद्मावती नगर, गोधनी रेलवे स्टेशन रोड निवासी ने मानकापुर थाने में चोरी की शिकायत की है। गीता 31 दिसंबर को दोपहर करीब 3.45 बजे महाराजबाग से स्टार बस में गोधनी जा रही थी। मानकापुर इलाके में कोलते पेट्रोल पंप गोधनी में अज्ञात महिला ने गीता के बैग की चेन खोलकर उसमें रखी छोटी पर्स से सोने के गहने चुरा लिए। गीता को गहने चोरी होने की बारे में पता चला, तब उसने थाने में शिकायत की। महिला पुलिस उप-निरीक्षक मोकासे ने धारा 379 के तहत मामला दर्ज किया है।
मंदिर गई महिला के गहने चोरी
सीताबर्डी में लक्ष्मी मंदिर, गणेश टेकडी में बेटी व बेटे के साथ दर्शन करने वर्धा से आई महिला के सोने के गहने चोरी हो गए। गहनों की कीमत करीब 70 हजार रुपए बताई गई है। देशपांडे ले आउट, नागसेन नगर, नालवाड़ी, जिला वर्धा निवासी संगीता बाबाराव वाटकर (55) ने सीताबर्डी थाने में सोेने की चेन व लॉकेट चोरी होने की शिकायत की है। संगीता 1 जनवरी 2022 को दोपहर करीब 2 बजे बेटे स्वप्निल और बेटी स्नेहल के साथ सीताबर्डी स्थित लक्ष्मी मंदिर में दर्शन में करने गई थी। इस दौरान मौका पाकर किसी अज्ञात चोर ने उसके गले से सोने की चेन व लॉकेट चुरा लिया। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज किया है।
Created On :   3 Jan 2022 3:47 PM IST