उप चुनाव में जीते जितेश ने ली विधानसभा सदस्यता की शपथ

Jitesh, who won the by-election, took oath of assembly membership
उप चुनाव में जीते जितेश ने ली विधानसभा सदस्यता की शपथ
पदभार उप चुनाव में जीते जितेश ने ली विधानसभा सदस्यता की शपथ

डिजिटल डेस्क, मुंबई। नांदेड़ की देगलूर सीट के उपचुनाव में विजयी हुए कांग्रेस उम्मीदवार को जितेश अंतापुरकर ने विधानसभा के सदस्य पथ की शपथ ली है। बुधवार को विधानभवन में विधानसभा उपाध्यक्ष नरहरी जिरवाल ने अंतापुरकर को विधायक पद की शपथ दिलाई। इस मौके पर प्रदेश के राजस्व मंत्री बालासाहब थोरात, सार्वजनिक निर्माण कार्य मंत्री अशोक चव्हाण, संसदीय कार्य मंत्री अनिल परब, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष तथा विधायक नाना पटोले, कांग्रेस विधायक अमर राजुरकर, राकांपा विधायक विक्रम काले मौजूद थे। इसके पहले देगलूर सीट से कांग्रेस के विधायक रहे रावसाहब अंतापुरकर के निधन से 30 अक्टूबर को इस सीट पर उपचुनाव हुआ था। उपचुनाव में रावसाहब के बेटे तथा कांग्रेस उम्मीदवार जितेश ने भाजपा प्रत्याशी सुभाष साबने 41 हजार 933 वोटों से हराया था। साबने उपचुनाव से ठीक पहले शिवसेना छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। 

Created On :   10 Nov 2021 6:20 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story