डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर लगातार संघर्ष विराम उल्लंघन जारी रखते हुए फिर से जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में शुक्रवार को भारतीय चौकियों को निशाना बनाते हुए भारी गोलाबारी की। पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के मनकोट सेक्टर में आज सुबह लगभग 5:15 बजे संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। इसका भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल देवेंद्र आनंद ने कहा, आज तड़के करीब 5.15 बजे से पाकिस्तान ने पुंछ जिले के मनकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास छोटे हथियारों से गोलीबारी करके और मोर्टार दाग कर अकारण संघर्ष विराम का उल्लंघन शुरू कर दिया। 

भारत में बीते 24 घंटों में कोरनावायरस के 63 हजार नए केस आए

जानकारी के अनुसार, पाकिस्तानी सेना ने जगुवाल व बिक्के चक पोस्ट से रात दो बजे गोलाबारी शुरू की जो सुबह पांच बजे तक जारी रही। इस दौरान बीएसएफ की मनियारी व सतपाल पोस्ट को निशाना बनाया गया। हालांकि, इसमें किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

गौरतलब है कि गुरुवार को इसी जिले में एलओसी पर पाकिस्तान के संघर्षविराम उल्लंघन में सेना का एक जेसीओ घायल हो गया था। इस साल की शुरुआत से ही पाकिस्तान साल 1999 में दोनों देशों द्वारा हस्ताक्षरित द्विपक्षीय युद्धविराम समझौते का लगातार उल्लंघन करता आ रहा है।

जम्मू एवं कश्मीर में एलओसी पर पाकिस्तान द्वारा करीब 3,200 बार संघर्ष विराम उल्लंघन किया गया है, जिसमें 24 नागरिक मारे गए हैं और 100 से अधिक घायल हुए हैं।

Created On :   16 Oct 2020 4:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story