- Home
- /
- श्री चित्रगुप्त मंदिर में आयोजित...
श्री चित्रगुप्त मंदिर में आयोजित हुई कलम-दवात पूजा

डिजिटल डेस्क पन्ना। श्री १००८ चित्रगुप्त जी मंदिर में दिनांक २७ अक्टूबर २०२२ को शाम ०४ बजे से कलम-दवात पूजन का कार्यक्रम रखा गया। जिसमें समाज के वयोवृद्ध, गणमान्य सदस्य, युवा एवं महिला संगठन ने बडी संख्या में हर्षोल्लास के साथ भाग लिया एवं महाप्रसाद का वितरण किया गया। पूजन कार्यक्रम के पश्चात समाज के सदस्यगणों द्वारा सामूहिक रूप से आगामी बैठक का एजेंडा तय किया गया जिसमें वर्ष २०२१-२२ का वार्षिक लेखा-जोखा समाज के सामने रखा जायेगा, मंदिर के नियमित संचालन पर विस्तृत चर्चा कर निर्णय लिया जावेगा। वर्ष २०२२-२३ के लिए पदाधिकारियों के चयन एवं कार्यकारिणी के गठन पर समाज के द्वारा निर्णय लिया जावेगा। कायस्थ समाज के अध्यक्ष सुदीप श्रीवास्तव एवं सचिव राजीव खरे ने समाज के सदस्यगणाों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।
Created On :   29 Oct 2022 2:28 PM IST