शहर से दूर देर रात चलती है रेव पार्टी, एक रात के लिए 5 से 10 हजार की वसूली

Kalemeshwar police raided the Rev Party far from Nagpur city
शहर से दूर देर रात चलती है रेव पार्टी, एक रात के लिए 5 से 10 हजार की वसूली
शहर से दूर देर रात चलती है रेव पार्टी, एक रात के लिए 5 से 10 हजार की वसूली

डिजिटल डेस्क, नागपुर। शहर से दूर देर रात रेव पार्टी चलाने वालों को पुलिस ने दबोचकर सीखचों के पीछे भेजा  जिला अंतर्गत गोंड़खैरी टेकड़ी में दरमियानी रात कलमेश्वर पुलिस ने रेव पार्टी में छापा मारा। डीजे की धुन पर अश्लील नृत्य और शराब के साथ 6 महिला और सात पुरुष ग्राहकों को पकड़ा गया है। नागपुर के अलावा सोलापुर की भी इसमें लड़कियां मिली हैं। कार्रवाई के दौरान डीजे, शराब, हुक्का आदि माल जब्त किया गया है। पार्टी में मोटी रकम देकर लड़कियां बुलाई जाती थी। आयोजकों समेत 13 आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। 

फार्म हाउस पर मनाते थे रंगरलियां

नागपुर से करीब 30 किमी दूर गोंडखैरी टेकड़ी निवासी रामकृष्ण मारवाड़ी और गौरव अतकरी नामक व्यक्ति रेव पार्टी आयोजित करते थे। पार्टी रामकृष्ण के वातानुकूलित बंगला के अलावा शहर से दूर फार्म हाउस पर भी होती थी, लेकिन ज्यादातर रामकृष्ण के बंगला पर ही आयोजन होता रहा रहा है। शनिवार और रविवार की दरमियानी रात करीब पौने दो बजे कलमेश्वर थाने के निरीक्षक चंद्रशेखर बहादुरे को गुप्त सूचना मिली थी कि रामकृष्ण के बंगला में रंगारंग रेव पार्टी का आयोजन िकया गया है। उसके बाद उप विभागीय अधिकारी विक्रम कदम को इसकी सूचना दी गई। थोड़ी देर में वे भी मौके पर पहुंच गए। तय योजना के अनुसार पुलिस ने रेव पार्टी में छापा मारा। कार्रवाई के दौरान डीजे की धुन पर पकड़ी गईं युवतियां अश्लील नृत्य कर रही थीं, वहीं कुछ ग्राहकों को शराब और हुक्के का सेवन भी करवा रही थीं। पार्टी के बीच अचानक पुलिस पहुंचने से आयोजक रामकृष्ण और गौरव के चेहरे पर हवाइयां उड़ने लगीं। मौका िमलते ही दोनों वहां से भाग निकले, जिन्हें बाद में दबोच लिया गया है।

ये हैं आरोपी

रंगारंग पार्टी में ललित सिंह, अजीम खान (32) कामठी, राहुल डहाटे (20) वैशाली नगर हिंगना, प्रदीप गणवीर (21) खलासी लाइन कामठी, नितेश माहुरे (20) हिंगना, रिया गोधनकर (25) इलाहाबाद, पूजा पाल (23) शिवाजी नगर सोलापुर, हेमलता कुमावत (26) शिवाजी नगर सोलापुर, उज्ज्वला मेश्राम (35), मोरेश्वर मेश्राम दोनों पारड़ी नागपुर, मोहिनी सिंह ठाकुर (23) वर्धमान नगर, श्रद्धा (22) पारड़ी, अजिस पठान (32) कामठी निवासी को गिरफ्तार किया गया है। 

पति-पत्नी की अहम भूमिका

रेव पार्टी में रामकृष्ण के अलावा उज्ज्वला और उसके पति मोरेश्वर की अहम भूमिका रहती थी। सूत्रों के अनुसार पार्टी में नृत्य करने के लिए ये लोग ही लड़कियों का इंतजाम करते थे। इसके लिए दूसरे शहरों से डांस ग्रुप और लड़कियों को मोटी रकम देकर ग्राहकों की मांग पर बुलाया जाता था। पकड़ी गईं सोलापुर और इलाहाबाद की लड़कियों को भी इसी तरह से लाया गया है। 

ग्राहकों से वसूली जाती थी अच्छी-खासी रकम

अपना बंगला रेव पार्टी के लिए उपलब्ध कराने के लिए रामकृष्ण एक रात की पार्टी के 5 से 10 हजार रुपए लेता था। यह रकम वह ग्राहकों से वसूलता था। उसके यहां पार्टी में आने वाले ग्राहकों में वर्धा, भंडारा, गोदिंया, रायपुर आदि के ग्राहकाेें का भी समावेश रहता था। 

पकड़ी गई यह वही लड़कियां हैं, जो करीब एक वर्ष पहले जरीपटका पुलिस के हाथ लगी थीं, लेकिन उस समय मामले को दबा दिया गया था। खानापूर्ति के लिए महज चालान कार्रवाई की गई थी। यह लड़कियां कामठी के एक फार्म हाउस से रेव पार्टी कर नागपुर लौट रही थीं। उस समय भी वह नशे की हालत में थीं और कार में तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजाते हुए जा रही थीं। मामले की भनक लगने से जरीपटका थाने की टीम मौके पर पहुंची थी। लड़कियों को थाने लाकर उन्हें छोड़ दिया गया था। उस समय भी दैनिक भास्कर ने रेव पार्टी की वीडियो के साथ खबर को प्रमुखता से प्रकाशित की थी।

फोन कर बुलाते थे ग्राहक  
पार्टी में रोज नए-नए ग्राहकों के आने से रामकृष्ण के घर में रोजाना रंगारंग पार्टी का आयोजन होता था। अवकाश के दिनों में ग्राहकों की अच्छी भीड़ लगी रहती थी। ग्राहकों को बाकायदा फोन पर आमंत्रित कर आयोजक उन्हें बुलाते थे। पार्टी में नई लड़कियां होने की भी उन्हें सूचना दी जाती थी।

Created On :   17 Sep 2018 6:18 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story