- Home
- /
- कालीचरण महाराज एक दिन की रिमांड पर
कालीचरण महाराज एक दिन की रिमांड पर

By - Bhaskar Hindi |5 Jan 2022 3:05 PM IST
कोर्ट के आदेश कालीचरण महाराज एक दिन की रिमांड पर
डिजिटल डेस्क, पुणे। महात्मा गांधी को लेकर आपत्तिजनक बयान देने के मामले में पुणे के खडक पुलिस ने कालीचरण महाराज को रायपुर से हिरासत में लिया। बुधवार को
शिवाजीनगर न्यायालय के सामने प्रस्तुत किया। इस दौरान न्यायालय ने कालीचरण को एक दिन की रिमांड पर पुलिस को साैंपा है। पुणे पुलिस ने कालीचरण के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।दरम्यान, रायपुर से मंगलवार की रात को पुणे के खडक पुलिस ने हिरासत में लिया। इसके बाद शिवाजी नगर न्यायालय के सामने पेश किया गया। सरकारी वकील ने कालीचरण महाराज को रिमांड पर देने का निवेदन किया। जिसका कालीचरण के वकील पप्पू मोरवाल व वकील राठोड ने विरोध किया। दोनो पक्षों के वकीलों की दलील सुनने के बाद न्यायमूर्ति शेख ने कालीचरण को एक दिन की रिमांड पर पुलिस को सौंपा।
Created On :   5 Jan 2022 8:35 PM IST
Next Story