कालिदास महोत्सव 27 से, भारतीय शास्त्रीय नृत्य व संगीत की होगी प्रस्तुति

kalidas mahotsav will in nagpur district from the 27th november
कालिदास महोत्सव 27 से, भारतीय शास्त्रीय नृत्य व संगीत की होगी प्रस्तुति
कालिदास महोत्सव 27 से, भारतीय शास्त्रीय नृत्य व संगीत की होगी प्रस्तुति

डिजिटल डेस्क, नागपुर। नागपुर की सांस्कृतिक वैभव का प्रतीक कालिदास महोत्सव 27 से 29 नवंबर तक, सुरेश भट सभागृह में होगा। "परंपरा का पुन: आविष्कार" ब्रीदवाक्य लेकर नई संकल्पना के साथ रसिकों के सामने पेश किया जाएगा। कालिदास महोत्सव नागपुर, रामटेक तक सीमित नहीं रहकर संपूर्ण महाराष्ट्र की पहचान बने, इस दृष्टि से आयोजन को भव्य बनाने की तैयारी की जा रही है। विदर्भ को राष्ट्रीय स्तर पर पर्यटन केंद्र के रूप में स्थापित करने के उद्देश्य से यह अायोजन किया गया है। वर्ष 2015 में मेघदूतम्, वर्ष 2016 में कुमरसंभव, वर्ष 2017 में ऋतुसंहार ग्रंथ पर आधारित संगीत कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस वर्ष कालिदास के कालजयी ग्रंथ शकुंतला : भारतीय स्त्री का सूर पर आधारित भारतीय शास्त्रीय संगीत परंपरा का गायन, वादन व नृत्य प्रस्तुत किए जाएंगे। रंगारंग प्रोग्राम तैयारी अंतिम चरण में है।

आरती अंकलीकर का होगा शास्त्रीय गायन  
उल्लेखनीय है कि कालिदास महोत्सव आयोजन समिति, महाराष्ट्र पर्यटन विकास महामंडल, नागपुर मनपा के सहयोग से महाेत्सव का आयोजन किया गया है। 27 नवंबर को अनुराधा पाल का ताल वाद्यवृंद, आरती अंकलीकर का शास्त्रीय गायन होगा। 28 नवंबर को पद्मश्री देवयानी का भारतनाट्यम नृत्य, कौशिकी चक्रवर्ती का कौशिकी व सखी कार्यक्रम भी होगा। समापन कार्यक्रम में संगीता शंकर का वायोलीन वादन और परवीन सुलताना का शास्त्रीय गायन होगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समिति के कार्यकर्ता प्रयासरत हैं।

रक्तदान शिविर का आयोजन 25 को 
स्व. मांगीलाल कलंत्री की स्मृति में कलंत्री परिवार के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन 25 नवंबर को बद्रीनारायण मणियार स्मृति सार्वजनिक दवाखाना, निकालस मंदिर रोड, इतवारी में किया गया है। श्री माहेश्वरी युवक संघ की ओर से आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री बड़ी मारवाड़ माहेश्वरी पंचायत के अध्यक्ष पुरुषोत्तम मालू, डा. शिरीष चांडक होंगे। नंदकिशोर काबरा विशेष अतिथि होंगे। उद्घाटन कमल कलंत्री करेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संस्था के अध्यक्ष बनवारीलाल भुतड़ा, सचिव महेश बजाज, प्रभारी महेश भट्‌टड, संयोजक कुणाल झंवर, सहसंयोजक पुरुषोत्तम बिरला प्रयासरत है।

 

Created On :   22 Nov 2018 10:24 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story