मप्र : 35 IPS अफसरों का तबादला,रुचिवर्धन मिश्रा बनी इंदौर की एसएसपी

Kamal Nath government transferred 35 IPS officers
मप्र : 35 IPS अफसरों का तबादला,रुचिवर्धन मिश्रा बनी इंदौर की एसएसपी
मप्र : 35 IPS अफसरों का तबादला,रुचिवर्धन मिश्रा बनी इंदौर की एसएसपी

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार ने शुक्रवार एक बार फिर IPS के थोकबंद तबादले किए हैं। सरकार ने बड़ी पुलिस सर्जरी के तहत 35 अफसरों का तबादला कर दिया है। इंदौर ग्रामीण डीआईजी के साथ ही एसएसपी इंदौर हरिनारायण चारी को भी हटा दिया गया है। उन्हें पीएचक्यू भेजा गया है। रुचिवर्धन मिश्रा को इंदौर का एसएसपी बनाया गया है। एसएसपी का पद अभी तक डीआईजी के पास ही होता था लेकिन रुचिवर्धन बिना डीआईजी बने एसएसपी बनाई गई हैं। इसी तरह उज्जैन रेंज, खरगौन रेंज, बालाघाट रेंज और रतलाम रेज में भी नये डीआईजी तैनात किये गये हैं। 8 जिलों के एसपी भी बदले गए हैं।

अधिकारी- वर्तमान पदस्थापना - नई पदस्थापन

1. एमआर कृष्णा - केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापसी पर - अध्यक्ष मप्र पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन भोपाल

2. व्हीके सूर्यवंशी - उप परिवहन आयुक्त ग्वालियर- आईजी विसबल इंदौर

3. जीजी पांडे - आईजी विबसल रेंज इंदौर - आईजी नारकोटिक्स इंदौर

4. अनिल कुमार शर्मा - डीआईजी ग्रामीण इंदौर - डीआईजी उज्जैन रेंज उज्जैन

5. हरिनारायण चारी मिश्रा - डीआईजी, एसएसपी इंदौर - डीआईजी पीएचक्यू भोपाल

6 महेन्द्र सिंह सिकरवार - डीआईजी नारकोटिक्स इंदौर - उप परिवहन आयुक्त ग्वालियर

7. धर्मेन्द्र चौधरी - डीआईजी पीएचक्यू भ्- डीआईजी ग्रामीण इंदौर

8. गौरव राजपूत - डीआईजी महिला अपराध इंदौर - डीआईजी खरगौन रेंज खरगौन

9. आरएस डेहरिया - डीआईजी शिकायत पीएचक्यू - डीआईजी बालाघाट रेंज बालाघाट

10. डॉ. आशीष - डीआईजी विशेष शाखा पीएचक्यू - डीआईजी रतलाम रेंज रतलाम

11. सुश्री रूचि वर्धन मिश्र - एआईजी साईबर पीएचक्यू - एसएसपी इंदौर

12. अनुराग शर्मा - एसपी देवास - एआईजी पीएचक्यू

13. चंद्रशेखर सोलंकी - एआईजी पीटीआरआई पीएचक्यू - एसपी देवास

14. मिथिलेश शुक्ला - एसपी कटनी - एसपी मुख्यालय भोपाल

15. श्रीमती हिमानी खन्ना - सेनानी 2री वाहिनी ग्वालियर - एसपी कटनी

16. एमएल छारी - सेनानी 14वीं वाहिनी ग्वालियर - एसपी होशंगाबाद

17. अरविंद कुमार सक्सेना - एसपी होशंगाबाद - एआईजी पीएचक्यू

18. अवधेश कुमार गोस्वामी - एसपी पूर्व इंदौर - एसपी मुख्यालय इंदौर

19. सत्येन्द्र कुमार शुक्ला - एसपी पीटीएस रीवा - सेनानी 2री वाहिनी ग्वालियर

20. डी कल्याण चक्रवर्ती - एआईजी रेल भोपाल - एसपी दतिया

21. मो. यूसुफ कुरैशी - एसपी मुख्यालय इंदौर - एसपी पूर्व इंदौर

22. सुश्री सिमाला प्रसाद - एआईजी महिला अपराध पीएचक्यू - सेनानी 23वीं वाहिनी भोपाल

23. मयंक अवस्थी - एसपी दतिया - सेनानी 17वीं वाहिनी भिंड

24. प्रदीप शर्मा - एएसपी रतलाम - सेनानी 32वीं वाहिनी उज्जैन

25. सचिन शर्मा - एएसपी धार - एसपी पीटीएस इंदौर

26. गुरूकरण सिंह - एएसपी भिंड - एसपी नरसिंहपुर

27. आशुतोष - एएसपी रीवा - एआईजी पीएचक्यू

28. मांगीलाल सोलंकी - सेनानी 26वीं वाहिनी गुना - एसपी डिंडोरी

29. मनोज कुमार श्रीवास्तव - सेनानी 32वीं वाहिनी उज्जैन - एसपी आगर मालवा

30. भगवत सिंह बिरदे - सेनानी 5वीं वाहिनी मुरैना - एसपी हरदा

31. राजेश कुमार सिंह - एसपी हरदा - सेनानी 26वीं वाहिनी गुना

32. धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया - एसपी नरसिंहपुर - सेनानी 14वीं वाहिनी ग्वालियर

33. मनोज कुमार सिंह - एसपी आगर मालवा - एसपी पीटीएस रीवा

34. धर्मवीर सिंह यादव - एसपी मुख्यालय भोपाल - एआईजी पीएचक्यू

35. अरूण मिश्रा - एसपी एसटीएफ पीएचक्यू - एसपी ईओडब्लयू भोपाल

Created On :   8 Feb 2019 7:10 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story