दिग्विजय को मिला पुराना बंगला, B 17 चार इमली सिंधिया का नया पता

Kamal Nath re-allots same bungalow to Digvijay Singh
दिग्विजय को मिला पुराना बंगला, B 17 चार इमली सिंधिया का नया पता
दिग्विजय को मिला पुराना बंगला, B 17 चार इमली सिंधिया का नया पता

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही एक बार फिर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को उनका पुराना बंगला आवंटित कर दिया गया है। दिग्विजय सिंह का यह  B1 बंगला भोपाल के श्यामला हिल्स में स्थित है। उन्हें सांसद होने के नाते ये बंगला आवंटित किया गया है। वहीं कांग्रेस सांसद ज्योतिरआदित्य सिंधिया को भोपाल में चार इमली स्थित B 17 बंगला आवंटित किया गया है। इससे पहले यह बंगला शिवराज सरकार में ग्रहमंत्री रहे भूपेंद्र सिंह के पास था।

डेप्यूटी सेक्रेटरी (होम) बीएस जामोद ने कहा कि इस्टेट डिपार्टमेंट ने इसके आदेश जारी किए हैं। शिवराज सरकार के कार्यकाल में हाईकोर्ट के आदेश के बाद 19 अगस्त को दिग्विजय सिंह से बंगला खाली कराया गया था।

बंगला आवंटित होने के बाद दिग्विजय सिंह के बंगले पर रिनोवेशन का भी काम शुरु कर दिया गया है। माना जा रहा है कि इस बंगले में बैठकर दिग्विजय सिंह लोकसभा चुनाव की रणनीति तैयार करेंगे। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी बंगला आवंटित हुआ है। उन्हें प्रोफेसर कॉलोनी में B-7, सिविल लाइन बंगला आवंटित किया गया है। इस बंगले के लिए शिवराज सिंह चौहान को हर महीने 3 हजार रुपए देने होंगे। यह बंगला विदिशा से सांसद केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज को आवंटित था। 

बता दें कि इससे पहले हाईकोर्ट ने सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों के बंगले खाली कराने का आदेश दिया था। उस समय दिग्विजय सिंह से तो बंगला खाली करवा लिया था, लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती, बाबूलाल गौर और कैलाश जोशी से सरकार ने बंगला वापस नहीं लिया था। हाईकोर्ट के आदेश के बाद शिवराज सरकार ने नया आदेश जारी कर नए नियमों के तहत समाजसेवी बताते हुए उमा भारती, बाबूलाल गौर और कैलाश जोशी को बंगला आवंटित किया था।

उस समय, दिग्विजय सिंह ने भी सरकार से आग्रह किया था कि उन्हें ऑफिस के लिए बंगला आवंटित कर दिया जाए। इसके लिए उन्होंने मुख्य सचिव को पत्र पर लिखा था लेकिन इस पत्र पर सरकार की तरफ से कोई जवाब नहीं दिया गया था और बंगला खाली करना पड़ा था। कांग्रेस ने इसके बाद शिवराज सरकार पर भेदभाव करने के आरोप लगाए थे।
 

Created On :   19 Dec 2018 2:14 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story