कामठी के आईटीएम कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग ने कॉलेज गेट पर लगाया ताला

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
कामठी के आईटीएम कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग ने कॉलेज गेट पर लगाया ताला

डिजिटल डेस्क, नागपुर। कामठी स्थित आईटीएम कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग ने अपना कामकाज पूरी तरह बंद कर दिया है। 17 दिसंबर को स्टाफ को ई-मेल से जानकारी भेजी गई, 18 दिसंबर को कॉलेज में ताला लगा दिया गया। कॉलेज बंद करने के इस तरीके पर शिक्षक-कर्मचारियों ने तीव्र नाराजगी व्यक्त की है। कर्मचारियों के अनुसार प्रबंधन कॉलेज बंद भी कर रहा है, तो एक प्रक्रिया के तहत बंद करना चाहिए। ऐसे एक दिन पहले ई-मेल भेज कर दूसरे दिन से ही गेट पर ताला लगा देना सही नहीं है। गुस्साए कर्मचारियों ने सीधे नागपुर विश्वविद्यालय की शरण ली। उन्होंने प्र-कुलगुरु डॉ. संजय दुधे से मुलाकात कर कॉलेज बंद करने के तरीके पर आपत्ति जताई है। 

तीन माह का वेतन देने की मांग
रोशन कोसे व अन्य स्टाफ ने इस संबंध में विवि को लिखित में शिकायत की है। उनके अनुसार सभी स्थायी नौकरी पर थे। प्रबंधन ने बगैर पर्याप्त समय दिए कॉलेज गेट पर ताला लगा दिया। कर्मचारियों को कॉलेज में रखा अपना सामान निकालने तक का मौका नहीं दिया गया। कर्मचारियों के अनुसार हाईकोर्ट ने कॉलेज बंद करने को अनुमति दी है, लेकिन ऐसे एकाएक बंद करने को नहीं कहा। कॉलेज प्रबंधन ने भी कोर्ट में प्राेग्रेसिव क्लोजर का ही आश्वासन दिया था। कर्मचारियों को कम से कम तीन माह का वेतन दिया जाना चाहिए था। शिष्टमंडल ने नागपुर विवि से इस मामले में दखल देने की मांग की है। 

हाईकोर्ट ने दी बंद करने की सहमति
दरअसल कुछ ही समय पूर्व संचालक संस्था ने यह कॉलेज बंद करने का निर्णय लिया था। नागपुर विश्वविद्यालय को इस संबंध में प्रस्ताव भेजा। नागपुर विवि ने अपनी प्रारंभिक जांच के बाद एकेडमिक काउंिसल के समक्ष यह प्रस्ताव भेजा। काउंसिल ने प्रस्ताव मंजूर करके कॉलेज बंद करने को एनओसी दे दी। कर्मचारियों ने मामले में हाईकोर्ट की शरण ली थी, लेकिन हाईकोर्ट ने कॉलेज बंद करने को सहमति दी थी। 

Created On :   19 Dec 2020 3:57 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story