ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 11 बच्चों समेत 26 श्रद्धालुओं की मौत

Kanpur accident: 6 dead, many injured due to tractor-trolley overturning
ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 11 बच्चों समेत 26 श्रद्धालुओं की मौत
कानपुर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 11 बच्चों समेत 26 श्रद्धालुओं की मौत

डिजिटल डेस्क, कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर स्थित साढ़ थाना क्षेत्र में के पास एक बड़े हादसे में 26 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 30 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। यह हादसा ट्रैक्टर ट्राली के पलटने से हुआ है। बताया जा रहा है कि, कोरथा गांव निवासी एक मुंडन संस्कार में फतेहपुर गए थे। इस दौरान ट्राली में करीब 50 से अधिक लोग सवार थे। वापस लौटते समय साढ़ और गंभीरपुर गांव के बीच सड़क के किनारे श्रद्धालुओं से भरा ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गए और तालाब में जा गिरे।

आसपास के लोगों के अनुसार, घटना के बाद चीख पुकार मच गई। लेकिन करीब आधे घंटे तक ट्राली बाहर नहीं निकाली जा सकी। ऐसे में ट्राली के नीचे दम घुटने और पानी के अंदर ही अधिकतर लोगों की मौत हो गई। 

कानपुर के जिलाधिकारी विशाक अय्यर ने बताया कि सभी 26 शवों का पोस्टमार्टम किया जा चुका है। शवों को उनके गांव भेजा गया है। मृतकों में 11 महिलाएं और 11 बच्चे शामिल हैं। वहीं  कुछ लोगों की हालत गंभीर है, जिन्हें इलाज के लिए कानपुर रेफर किया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घाटमपुर सड़क हादसे में हुई लोगों की मौत पर दुख जताया और उनके परिजनों के लिए राहत कोष से मदद दिए जाने की घोषणा की। पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा है कि, कानपुर में हुई दुर्घटना से व्यथित हूं। मेरी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं, जिन्होंने अपनों को खोया है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना है। स्थानीय प्रशासन पीड़ितों को हर संभव मदद उपलब्ध कराए। हादसे को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से मृतकों के परिजन को दो लाख की सहायता दिए जाने का ऐलान किया गया है। वहीं घायलों को 50 हजार रुपए दिए जाएंगे।

वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घाटमपुर ट्रैक्टर-ट्राली हादसे में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया है।उन्होंने शोकाकुल परिजनों के प्रति संवदेना व्यक्ति करते हुए हादसे में घायल हुए लोगों के उचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। घायलों को 50 हजार और मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपये मुआवजा देने का एलान किया गया है। 

Created On :   2 Oct 2022 3:47 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story