RLD को लगा झटका, प्रवक्ता और पूर्व विधायक साहब सिंह भाजपा में शामिल

RLD को लगा झटका, प्रवक्ता और पूर्व विधायक साहब सिंह भाजपा में शामिल
RLD को लगा झटका, प्रवक्ता और पूर्व विधायक साहब सिंह भाजपा में शामिल
RLD को लगा झटका, प्रवक्ता और पूर्व विधायक साहब सिंह भाजपा में शामिल

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। कैराना उपचुनाव से पहले राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) को जबरदस्त झटका लगा है। रालोद के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी साहब सिंह ने शुक्रवार को बीजेपी का दामन थाम लिया। लखनऊ स्थित बीजेपी मुख्यालय पर 11 बजे के करीब साहब सिंह और दो बसपा नेताओं ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेंद्रनाथ की मौजूदगी में चौधरी साहब सिंह, संभल के बसपा नेता चरण सिंह भारती जाटव और मुरादाबाद के रजनीकान्त जाटव ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।  


रालोद के लिए बड़ा झटका

कैराना उपचुनाव से पहले चौधरी साहब सिंह का बीजेपी में शामिल होना रालोद अध्यक्ष अजीत सिंह के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। साहब सिंह पूर्व में सपा सरकार में भी दर्जा प्राप्त मंत्री रह चुके हैं। ऐसे में कैराना उपचुनाव में रालोद की टिकट पर सपा समर्थित तबस्सुम हसन मैदान में हैं। बता देंकि मौजूदा समय में रालोद का न कोई सदस्य लोकसभा में है और न ही विधानसभा। हालांकि रालोद किसी भी कीमत पर कैराना उपचुनाव जीत कर पश्चिम उत्तर प्रदेश में वापसी करना चाह रही है। कैराना में हार रालोद के अस्तित्व के लिए खतरा बन सकती है। 

 

भाजपा विपक्ष को झटका देने को तैयार

साहब सिंह के साथ कई पूर्व ब्लाक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधानों ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। लखनऊ में शुक्रवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में विभिन्न दलों से आए नेताओं को भाजपा में शामिल कराया गया। कैराना और नूरपुर में चल रहे उपचुनाव के मद्देनजर भाजपा विपक्ष को झटका देने की तैयारी में है। पश्चिम में प्रभावी रालोद और सपा समेत अन्य दलों के नेताओं को एक दो दिन में भाजपा में शामिल कराया जा रहा है।

 

कई और नेता भी बीजेपी में हो सकते हैं शामिल

रालोद मुखिया के करीबी रहे इस नेता ने अपने समाज के अलावा व्यापारी वर्ग समेत कई पूर्व ब्लाक प्रमुखों और जिला पंचायत सदस्यों को भी भाजपा में शामिल होने के लिए तैयार कर लिया है। बता दें कि वर्ष 2013 के दंगे के बाद पहली बार मुस्लिम और जाटों को विपक्ष एकजुट करने में लगा है लेकिन, भाजपा इस समीकरण को तोड़ऩे में लग गई है। चुनाव की घोषणा होते ही रालोद से निलंबित किए गए एकमात्र विधायक सहेंद्र सिंह को भाजपा में सदस्यता मिल गई। सहेंद्र भी अपने साथ ब्लाक प्रमुखों और प्रधानों की एक टीम लेकर भाजपा में शामिल हुए थे। 


 

Created On :   18 May 2018 3:39 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story