बयान: कर्नाटक के कृषि मंत्री ने की PM मोदी से अपील, कहा- देश के गद्दारों को गोली मारने का कानून बनाएं

Karnataka agriculture minister bc patil demand pm modi sight law for pro pakistan slogans
बयान: कर्नाटक के कृषि मंत्री ने की PM मोदी से अपील, कहा- देश के गद्दारों को गोली मारने का कानून बनाएं
बयान: कर्नाटक के कृषि मंत्री ने की PM मोदी से अपील, कहा- देश के गद्दारों को गोली मारने का कानून बनाएं

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरू। कर्नाटक के कृषि मंत्री बीसी पाटिल (BC Patil) ने पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाने वाले लोगों को गोली मारने का कानून बनाने की मांग की है। पाटिल ने कहा कि देश के खिलाफ बोलने वाले और पाकिस्तान के समर्थन में नारेबाजी करने वालों को देखते ही गोली मारने का कानून होना चाहिए। देश में इसकी बहुत जरूरत है। 

उन्होंने कहा कि ये लोग भारत का खाना, पानी और सांस लेंगे, लेकिन पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं? चीन में लोग अपने देश के खिलाफ बोलने से डरते हैं। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील करता हूं कि वे गद्दारों से निपटने के लिए सख्त कानून बनाएं। 

गौरतलब है कि 20 फरवरी को सीएए के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के मंच पर अमूल्या लियोना नाम की लड़की ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए थे। हालांकि अमूल्या से तुरंत माइक छीन लिया गया था। फिलहाल लियोना को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 

 

Created On :   24 Feb 2020 7:33 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story