कर्नाटक रोक रहा महाराष्ट्र में ऑक्सीजन आपूर्ति -सतेज पाटील

Karnataka stops oxygen supply in Maharashtra
कर्नाटक रोक रहा महाराष्ट्र में ऑक्सीजन आपूर्ति -सतेज पाटील
कर्नाटक रोक रहा महाराष्ट्र में ऑक्सीजन आपूर्ति -सतेज पाटील

डिजिटल डेस्क, मुंबई।  प्रदेश के गृहराज्यमंत्री व कोल्हापुर के पालकमंत्री सतेज पाटील ने कहा है कि केंद्र सरकार को राजनीति को छोड़कर लोगों की जान बचाने के एक मात्र लक्ष्य पर काम करना चाहिए। श्री पाटील ने कर्नाटक में पश्चिम महाराष्ट्र व कोल्हापुर के लिए आ रही ऑक्सीजन को रोके जाने पर यह प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि कर्नाटक सरकार महाराष्ट्र में ऑक्सीजन नहीं आने दे रही है। 

उन्होंने कहा कि कर्नाटक द्वारा ऑक्सीजन की आपूर्ति में अवरोध पैदा करने के चलते कोल्हापुर, सांगली, सतारा, सिंधुदुर्ग व रत्नागिरी के इलाके प्रभावित हुए हैं। केंद्र सरकार की ओर से महाराष्ट्र खास तौर से पश्चिम महाराष्ट्र को भेजी गई 50 मैट्रिक टन ऑक्सीजन को कर्नाटक में रोका जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। इससे पश्चिम महाराष्ट्र के कई इलाकों को ऑक्सीजन की कमी का सामना करना पड़ा है। पाटील ने ट्वीट कर कहा कि कोल्हापुरजिले को ऑक्सीजन को लेकर आत्मनिर्भर बनाने का काम जारी है। जल्द ही यहां ऑक्सीजन प्लांट लगाया जाएगा। वर्तमान में कोल्हापुर में रोजाना 50.93 मैट्रिक टन ऑक्सीजनकी खपत है। इसमें से 35 मैट्रिक टन ऑक्सीजन कोल्हापुर में तैयार की जा रही है। लेकिन जिस तरह से कोरोना के मरीज बढ़ रहे है उस हिसाब से भविष्य में रोजाना कोल्हापुरके लिए63.66 मैट्रिक टन ऑक्सीजन की जरुरत पड़ सकती है। 
 

Created On :   8 May 2021 2:37 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story