एट्रॉसिटी के मामले में करुणा शर्मा गिरफ्तार

Karuna Sharma arrested in Atrocity case
एट्रॉसिटी के मामले में करुणा शर्मा गिरफ्तार
शिकायतकर्ता का पति भी सलाखों के पीछे एट्रॉसिटी के मामले में करुणा शर्मा गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। सामाजिक न्याय मंत्री धनंजय मुंडे की कथित दूसरी पत्नी करुणा शर्मा को पुणे पुलिस ने एट्रॉसिटी के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। शर्मा के साथ पुलिस ने उनके निजी सचिव के तौर काम करने वाले अजय कुमार देढे को भी गिरफ्तार किया है। देढे की पत्नी ने दोनों के खिलाफ पुणे के येरवडा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता का दावा है कि शर्मा और उनके पति के बीच प्रेम संबंध हैं। इसलिए दोनों ने उन पर तलाक के लिए दबाव बनाया और धमकी दी। शिकायतकर्ता का दावा है कि शर्मा ने भोसरी इलाके में उन्हें बुलाकर हॉकी स्टिक दिखाकर जान से मारने की धमकी और जाति सूचक गालियां दी। देढे के खिलाफ उनकी पत्नी ने घरेलू हिंसा, मारपीट और यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। महिला के दावा है कि देढे तलाक लेने के लिए उसे लगातार प्रताड़ित कर रहा था। बता दें कि मंत्री मुंडे और शर्मा के बीच भी लंबे समय से विवाद चल रहा है। दोनों के दो बच्चे हैं। दोनों लिव इन में साथ रहते थे। लेकिन विवाद के बाद शर्मा ने फेसबुक पर लंबी चौड़ी पोस्ट लिखकर मुंडे के खिलाफ कई शिकायतें की थीं। वहीं मुंडे ने शर्मा की बहन रेणू के खिलाफ दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी देकर जबरन वसूली करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई है। मामले में रेणू फिलहाल जेल में बंद है। बीते शनिवार मामले में पुलिस ने उसके खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है जिसमें दावा किया गया है कि वसूली के लिए लगातार परेशान किए जाने के चलते ही अप्रैल महीने में उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ था। 

Created On :   21 Jun 2022 8:13 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story