Katni: आयुध निर्माणी में DSC के एक जवान ने दूसरे को मारी गोली, मौके पर मौत

Katni: In the Ordnance Factory DSC jawan shot another, died on the spot
Katni: आयुध निर्माणी में DSC के एक जवान ने दूसरे को मारी गोली, मौके पर मौत
Katni: आयुध निर्माणी में DSC के एक जवान ने दूसरे को मारी गोली, मौके पर मौत

डिजिटल डेस्क, कटनी। माधव नगर थाना अंतर्गत आयुध निर्माणी में एक जवान ने दूसरे जवान को गोली मार दी। इस घटना में जवान की मौत हो गई है। आरोपी जवान ने कमरा बंद कर लिया है। रायफल में अभी कई राउंड गोली होने की खबर से आयुध निर्माणी में सनसनी मची है।

जानकारी के अनुसार ओएफके में डीएससी के एक जवान ने दूसरे जवान को गोली मारी है। आरोपी जवान का नाम सरकार सिंह बताया जा रहा है जिसे गोली लगी है उसका नाम अशोक शिकारा बताया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि इवनिंग परेड के दौरान दोनों में विवाद हो गया था। आरोपी जवान ने खुद को कमरे के अंदर बंद कर लिया है। यहां पर कमरे के अंदर भी गोलियों की आवाज आ रही है। इससे क्षेत्र में सनसनी मची है। घटना की सूचना के बाद पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है। सीएसपी शशिकांत शुक्ला भी मौके पर पहुंच चुके हैं।

Created On :   10 Oct 2020 6:31 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story