कायस्थ समाज ने मनाई स्वामी विवेकानंद जंयती

डिजिटल डेस्क पन्ना। भगवान श्री चित्रगुप्त जी मंदिर सभागार पन्ना में कायस्थ गौरव स्वामी विवेकानंद जी की जयंती बडे हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। सर्वप्रथम कायस्थ समाज के अध्यक्ष अशोक कुमार सक्सेना एवं श्रीमती अनिल सक्सेना ने दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात समाज के सभी सदस्यगणों ने पुष्पांजलि अर्पित की। कवि सुशील वैभव द्वारा काव्य रचना प्रस्तुत की गई। आकांक्षा खरे ने स्वामी विवेकानंद जी पर एक शानदार कविता का वाचन किया। इस दौरान अतुल खरे एडवोकेट, रामेश्वर प्रसाद खरे, गंगा प्रसाद खरे, कमल श्रीवास्तव, प्रेम प्रकाश खरे ने स्वामी जी के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन सुरेश सौरभ ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यगणों का कायस्थ समाज के सचिव राजीव खरे के द्वारा आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से हरनाम सिंह खरे, गंगा प्रसाद खरे, शम्भू दयाल खरे, विनय खरे, किशोरी प्रसाद श्रीवास्तव, धीरेन्द्र खरे, विनय श्रीवास्तव, अंचल खरे, उदय शंकर श्रीवास्तव, स्नेहा खरे, ललित खरे, संदीप श्रीवास्तव, संजीव श्रीवास्तव, संजय खरे, नीरज श्रीवास्तव, प्रवीन खरे, अभिषेक खरे, पंकज खरे, डॉ. दिनेश चंद श्रीवास्तव, विकास श्रीवास्तव, पकंज बख्शी उपस्थित रहे।
Created On :   14 Jan 2023 3:00 PM IST