सीट पर सामान रखने से मचा बवाल, राजधानी एक्सप्रेस में मारपीट

Keeping luggage on the seat created a ruckus, fight in Rajdhani Express
सीट पर सामान रखने से मचा बवाल, राजधानी एक्सप्रेस में मारपीट
दो महिलाएं गिरफ्तार सीट पर सामान रखने से मचा बवाल, राजधानी एक्सप्रेस में मारपीट

डिजिटल डेस्क, नागपुर। राजधानी एक्सप्रेस में सवार होकर डिब्रूगढ़ से नई दिल्ली जा रही नागपुर के एडीआरएम जय सिंह की भाभी मणिबाला सिंह के साथ दो महिलाओं ने मारपीट की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद नई दिल्ली लोहमार्ग पुलिस ने दोनों आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिलाओं का नाम सरला तवांग व निर्मला बर्मन है।  

सामान हटाने को कहा तो बिफर गईं महिलाएं : ट्रेन संख्या 20503 डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के बी-12 कोच में सीट क्र.-57 और 60 पर अलीपुरद्वार जंक्शन से आरोपी सरला तवांग और निर्मला बर्मन सवार हुईं थीं। इस ट्रेन में सीट क्र.-59 एडीआरएम की भाभी मणिबाला सिंह के नाम बरेली से आरक्षित थी। जब मणिबाला सिंह अपनी सीट के पास पहुंची, तो सीट पर सामान रखा नजर आया। मणिबाला ने सहयात्री सरला और निर्मला से अपना सामान हटाने का अनुरोध किया। इस बात पर दोनों महिलाओं ने विवाद शुरू कर दिया। आरोप है कि, इस दौरान एक महिला ने मणिबाला पर हमला कर उन्हें चांटा जड़ दिया। पीड़िता की शिकायत पर जीआरपी, नई दिल्ली ने  दोनों महिला आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 
 

Created On :   11 Dec 2021 5:03 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story