- Home
- /
- छग में खडग़े को सभी डेलीगेट्स के वोट...
छग में खडग़े को सभी डेलीगेट्स के वोट मिलना तय

डिजिटल डेस्क,रायपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव के लिए 17 अक्टूबर को मतदान होना है। प्रदेश निर्वाचन पदाधिकारी हुसैन दलवई मतपेटी लेकर रविवार को रायपुर पहुंच जाएंगे। चुनाव अधिकारीे वोटिंग के बाद बैलेट बॉक्स लेकर दिल्ली लौट जाएंगे। इधर स्थिति यह है कि अध्यक्ष पद के एक अन्य दावेदार शशि थरूर के पक्ष में अब तक एक भी पोलिंंग एजेंट नहीं बना है।
प्रमुख प्रत्याशी तथा वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खडग़े के लिए छत्तीसगढ़ में चार पोलिंग एजेंट बनाए जा चुके हैं। ऐसे में छग में खडग़े की जीत तय मानी जा रही है। बात दें पोलिंग एजेंट चुनाव में अहम भूमिका निभाते हैं। वे जिस नेता के पक्ष में बनाए जाते हैं, उसको जिताने के लिए भरपूर प्रचार करते हैं। चुनाव के दिन भी वो लोगों को अपने नेता के पक्ष में वोट डालने के लिए प्रेरित करते हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार मौजूदा हालातों को देखते हुए यह लगभग तय है कि थरूर को छत्तीसगढ़ से वोट नहीं मिलेंगे। सभी 307 डेलीगेट्स के वोट खडग़े के पक्ष में गिरेंगे। संभवत: इसी वजह से थरूर ने अपना छत्तीसगढ़ का दौरा भी रद्द कर दिया है।
Created On :   15 Oct 2022 11:55 PM IST