बेटियों को देह व्यापार के लिए मजबूर करने वाली मां गिरफ्तार

Kherwadi police arrest a woman, who run prostitution business
बेटियों को देह व्यापार के लिए मजबूर करने वाली मां गिरफ्तार
बेटियों को देह व्यापार के लिए मजबूर करने वाली मां गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। अपनी दो बेटियों को देह व्यापार के लिए मजबूर करने के मामले में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। दोनों लड़कियों में से एक नाबालिग है। सूचना के आधार पर फर्जी ग्राहक भेजकर पुलिस ने जाल बिछाया और महिला को गिरफ्तार किया।

खेरवाडी पुलिस को जानकारी मिली थी कि बांद्रा इलाके में रहने वाली एक महिला देह व्यापार के लिए लड़कियां भेजती है। इसके बाद पुलिस ने एक फर्जी ग्राहक से फोन कराया, जिसने महिला से चार लड़कियां भेजने के लिए कहा। महिला ने इसके लिए 50 हजार रुपए मांगे लेकिन मोलभाव के बाद 40 हजार में लड़कियां भेजने को तैयार हो गई। महिला ने फोन करने वाले शख्स को बांद्रा के एक होटल में आने को कहा। वहां सादे कपड़ों में पुलिस की टीम तैनात हो गई। महिला होटल में दो लड़कियों के साथ पहुंची तो नकली ग्राहक ने उसे 10 हजार रुपए दिए। इसके बाद पुलिस ने छापा मारा और महिला और दोनों लड़कियों को अपने साथ पुलिस स्टेशन ले गई। दोनों लड़कियों ने बताया कि आरोपी महिला उनकी मां है और घर खर्च का हवाला देकर उनसे देह व्यापार कराती है।

एक लड़की की उम्र 15 साल जबकि दूसरी की 19 साल है। खेरवाडी पुलिस ने दोनों लड़कियों को रिहा कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी महिला के खिलाफ आईपीसी की धारा 370, 370(ए)(2) के  साथ-साथ पाक्सो कानून की धारा 4, 8, 17 के तहत एफआईआर दर्ज की है। कोर्ट में पेशी के बाद आरोपी महिला को पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

Created On :   26 April 2018 11:26 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story