- Home
- /
- नप कार्यालय पर किया मच्छर मारो...
नप कार्यालय पर किया मच्छर मारो आंदोलन

डिजिटल डेस्क, गोंदिया। गोंदिया नगर परिषद पर फरवरी माह से प्रशासक का राज चल रहा है। जिसके चलते शहर की स्वच्छता व्यवस्था पूरी तरह डगमगा गई है। नालियां कचरे एवं गंदे पानी से पटी पड़ी है। नालियों की नियमित सफाई न होने से पिछले कुछ दिन से शहर में मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। जिसके कारण आम नागरिकांे के स्वास्थ्य पर विपरीत परिणाम होकर डेंगू मलेरिया जैसी बीमारियां फैल रही है। इस गंभीर समस्या की ओर नप प्रशासन से ध्यान देकर समस्या हल करने की मांग की गई थी। लेकिन इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने के कारण 8 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी की ओर से नगर परिषद कार्यालय पर मोर्चा निकालकर मच्छर मारो आंदोलन किया गया। आंदोलन के बाद नप मुख्याधिकारी तथा प्रशासक काे निवेदन भी सौंपा गया। भाजपा कार्यालय से शुरू हुआ यह मोर्चा शहर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ नगर परिषद पर पहुंचा।
मोर्चे में शामिल कार्यकर्ताओं ने हाथों में मच्छर मारने की बैट, कीटनाशक छिड़काव की मशीन एवं प्रशासन विरोधी फलक ले रखे थे। नगर परिषद प्रशासन के विरोध में नारेबाजी करते हुए भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता नप कार्यालय पहुंचे एवं विरोध जताया। नगर परिषद द्वारा इस गंभीर समस्या की ओर तत्काल ध्यान देकर सभी प्रभागों में स्वच्छता अभियान चलाते हुए मच्छर नाशक औषधी का छिड़काव करने की मांग की गई और ऐसा न किए जाने पर तीव्र आंदोलन की भी चेतावनी दी गई है। भाजपा के इस आंदोलन में जिला संगठन मंत्री संजय कुलकर्णी, शहर अध्यक्ष सुनील केलनका, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष भावना कदम, दीपक कदम, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय टेंभरे, गजेंद्र फुंडे, अमित झा, नारायण चांदवानी, अशोक चौधरी, पारस पुरोहित, पलास लालवानी, पूर्व नप सभापति बंटी पंचबुद्धे, अफसाना पठान, वर्षा खरोले, मौसमी परिहार, हेमलता पतेह, मनोहर आसवानी, ऋषिकांत शाहू, संजय मुरकुटे, शंभुशरणसिंह ठाकुर, शालिनी डोंगरे, धर्मिष्ठा सेंगर, रिता बागडे, दिलीप गोपलानी, क्रांति जायस्वाल, मोंटु पुरोहित, मनोज पटनायक, गोल्डी गावंडे, अशोक जयसिंघानी, सुनील तिवारी, मनीष जायस्वाल, सुभाष मुंदडा, गुड्डु चांदवानी, अंकित जैन, रवि रामेककर, राकेश अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।
Created On :   9 April 2022 6:26 PM IST