उड़ानपुल पर दिनदहाड़े युवक को चाकू से गोदकर मार डाला

Killed a young man with a knife in broad daylight on the flight bridge
उड़ानपुल पर दिनदहाड़े युवक को चाकू से गोदकर मार डाला
हत्या उड़ानपुल पर दिनदहाड़े युवक को चाकू से गोदकर मार डाला

डिजिटल डेस्क,मुंबई।  कलमना में आरटीओ कार्यालय के समीप चिखली उड़ानपुल के पास एक युवक की चाकू से हत्या कर दी गई। मृतक का नाम आकाश मातादीन मोरे (26) है। उसकी हत्या में विक्की उर्फ विशाल नागेंद्र और रोहित उर्फ देशमुख लहरी का नाम सामने आ रहा है।   आरोपियों की आकाश के साथ मंगलवार को बस्ती के अंदर अनबन हो गई थी। इस बात से विक्की और रोहित काफी नाराज थे। पुलिस का मानना है कि पिटाई का बदला लेने के लिए आरोपियों ने आकाश को मौत के घाट उतार दिया। कलमना के वरिष्ठ थानेदार विनोद पाटील ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज किया गया है। दो संदिग्धों को  हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मृतक भी आपराधिक छवि का था। वह लावारिस की तरह जिंदगी गुजार रहा था। उसके पिता ग्वालियर में दूसरी पत्नी के साथ रहते हैं।

दोस्त भी छोड़कर भागा
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आकाश मोरे चिखली झोपड़पट्टी में रहता था। बुधवार की शाम वह जुआ खेलकर चिखली उड़ानपुल के नीचे जाकर बैठ गया। वह नशे की हालत में था। उसके साथ उसका एक दोस्त भी वहां बैठा था। आकाश अपने दोस्त से बैठकर बातचीत कर रहा था। इस दौरान शाम करीब 4.15 बजे रोहित और विक्की उसके पास पहुंचे। दोनों ने आकाश पर चाकू से वार कर दिया। आकाश को लहूलुहान हालत में छोड़कर दोनों वहां से फरार हो गए। आकाश का दोस्त भी हमला होता देखकर अपनी जान बचाकर भाग गया। घटना के बारे में पता चलने पर कलमना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। आकाश को मेयो अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया गया। इस मामले में विक्की और रोहित का नाम सामने आने पर पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज किया है। देर रात तक पुलिस आरोपियों की खोजबीन में लगी थी।

बस्ती में घूमते देखकर पीटा था 
सूत्रों से पता चला है कि आकाश ने मंगलवार को रोहित और विक्की को बस्ती के अंदर घूमता देखकर उन्हें रोका। विक्की और रोहित से आकाश ने कहा कि तुम बस्ती में दादागीरी दिखाने के लिए घूूम रहे हो। यह कहते हुए उसने विक्की और रोहित की बेल्ट से पिटाई की। कुछ लोगों की मध्यस्थता के चलते उन्हें छोड़ दिया। इस बात का बदला लेने के लिए दोनों ने आकाश की हत्या कर दी।

महिला सहित 5 ने लगाई फांसी
महिला सहित 6 लोगों की मौत हो गई, जिसमें से पांच लोगों ने फांसी लगा ली, जबकि एक ने जहर गटक लिया। विविध स्थानों पर घटित प्रकरणों को आकस्मिक मृत्यु के तौर पर वाठोड़ा, कलमना, गिट्टीखदान, सदर और पारडी थाने में दर्ज िकया गया है। मिलन नगर निवासी गोविंद यादव (48) नल फिटिंग का काम करता था। िकसी बात को लेकर हुए विवाद में पत्नी बच्चों सहित उसे छोड़कर चली गई थी। संभवत: इसी कारण उसने बुधवार की सुबह 9.30 बजे बल्ली से चुन्नी बांधकर फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई। धरम नगर निवासी प्रीतम लिल्हारे (32), पीसीडब्लूडी कालोनी निवासी राजू मडावी (60), गड्डीगोदाम निवासी किरन नरेश बोरकर (50) नामक महिला की भी फांसी लगाने से ही मौत हो गई है। रामभूमि सोसायटी निवासी िकशोर चोपडे (45) ने किसी कारण से जहरीली दवा का सेवन िकया था। उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। प्रकरण दर्ज िकए गए है। जांच जारी है। 


 

 

Created On :   30 Sep 2021 1:54 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story