- Home
- /
- भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के पूर्व...
भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के पूर्व विदर्भ संयोजक बनीं कीर्ति अग्रवाल -प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील ने की नियुक्ति

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश भाजपा के आर्थिक प्रकोष्ठ के पूर्व विदर्भ संयोजक कीर्ति अग्रवाल होंगी। जबकि पश्चिम विदर्भ के संयोजक मनीष धोटे बनाए गए हैं। मराठवाड़ा के संयोजक गोवर्धन विरकुवर, उत्तर महाराष्ट्र के संयोजक गोवर्धन मोदी, पश्चिम महाराष्ट्र की संयोजक संजीवनी पांडे नियुक्ति की गई हैं। शनिवार को प्रदेश भाजपा के आर्थिक प्रकोष्ठ के संयोजक मिलिंद कानडे और प्रकोष्ठ के प्रभारी भाजपा सांसद मनोज कोटक ने यह घोषणा की है।
भंडारी बने मीडिया के तीन विभाग प्रदेश प्रभारी
प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष माधव भंडारी को मीडिया विभाग, प्रवक्ता विभाग और सोशल मीडिया विभाग का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया है। शनिवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील ने यह नियुक्ति की है। पाटील ने कहा कि भंडारी के मीडिया विभाग में काम करने के लंबे अनुभवों को देखते हुए यह जिम्मेदारी दी गई है। उनके अनुभवों का उपयोग भाजपा की भूमिका को मीडिया के जरिए जनता तक पहुंचाने में निश्चित रूप से होगा।
Created On :   6 Feb 2021 5:59 PM IST