- Home
- /
- पेंशनर एसोसिएशन के अध्यक्ष किशोरी...
पेंशनर एसोसिएशन के अध्यक्ष किशोरी प्रसाद श्रीवास्तव ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी जानकारी

By - Bhaskar Hindi |1 Dec 2022 11:21 AM IST
पेंशनर्स की बैठक आज पेंशनर एसोसिएशन के अध्यक्ष किशोरी प्रसाद श्रीवास्तव ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी जानकारी
डिजिटल डेस्क पन्ना। पेंशनर एसोसिएशन के अध्यक्ष किशोरी प्रसाद श्रीवास्तव ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए जानकारी दी है कि ०1 दिसंबर 2022 को दोपहर ०3 बजे श्री जुगल किशोर मंदिर के पास एक बैठक आयोजित की गई है। जिसमें प्रांतीय निर्देशानुसार ०7 दिसंबर को प्रदेश व्यापी तहसील स्तरीय भूख हड़ताल आंदोलन को सफल बनाने हेतु चर्चा ०6 जनवरी को प्रांत व्यापी जिला स्तरीय भूख हड़ताल आंदोलन को सफल बनाने हेतु चर्चा के साथ संगठन को मजबूत बनाने हेतु बातचीत की जाएगी। उन्होंने बताया कि 17 दिसंबर को पेंशनर्स-डे आयोजन के संबंध में व्यवस्था के संबंध में भी चर्चा की जाएगी। उन्होंने पदाधिकारी व कार्यकारिणी के सदस्य तथा अधिक से अधिक पेंशनर को बैठक में पहुंचने की अपील की है।
Created On :   1 Dec 2022 4:50 PM IST
Next Story