उड़ती रहीं पतंगें, कटते रहे पंख, घायल लोग भी पहुंचे अस्पताल

Kites flying, wings cut, injured people also reached the hospital
उड़ती रहीं पतंगें, कटते रहे पंख, घायल लोग भी पहुंचे अस्पताल
उड़ती रहीं पतंगें, कटते रहे पंख, घायल लोग भी पहुंचे अस्पताल

डिजिटल डेस्क, नागपुर। संक्रांति पर दिनभर आसमान में पतंगें उड़ती रहीं और मांजे से पक्षी जख्मी होते रहे। वन विभाग के ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर में एक दर्जन से ज्यादा घायल पक्षी लाए गए, जिसमें करीब आधा दर्जन पक्षियों के पंख कट जाने से उनकी सर्जरी करनी पड़ी। पतंग तो फिर एक बार उड़ेगी, लेकिन ज्यादा घायल पक्षी शायद ही फिर आसमान मे उड़ सकेंगे। मकर सक्रांति पर्व हर किसी ने उत्साह के साथ मनाया। शहर की हर गली ‘ओ काट’ की आवज गूंजती रही। पतंगें नायलॉन मांजे का साथ मीलों दूर आसमान में लहरा रही थीं। बड़ों से लेकर बच्चों तक सभी उत्साहित थे, ऐसे में कई पक्षी घायल भी हुए। फाल्कन, कोयल, कबूतर, उल्लू, बाज जैसे कई पक्षियों के तो पंख कट गए। उन्हें पक्षी मित्र आनन-फानन में ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर में लाया, जहां उन पर सर्जरी कर उनको आइसोलेट वार्ड में रखा गया है।
 
मांजे से हुए 25 घायल… हाथ, उंगलियां, नाक कटी
पूरी तरह प्रतिबंधित होने के बाद भी पूरे शहर में नायलॉन मांजे का उपयोग हुआ। इस मांजे से कई लोग जख्मी भी हुए। मेयो और मेडिकल में पतंग उड़ाते हुए और मांजे से जख्मी हुए करीब 25 मरीज आए। लगभग इतने ही मरीज निजी अस्पतालों में भी आए। हालांकि, इनमें कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ।

ज्यादातर मरीजों को लगे टांके
मेडिकल अस्पताल में नायलॉन मांजे से जख्मी और छत से गिरने वाले करीब 15 मरीज आए। इनमें से करीब 9 मरीजों की उंगलियां और हाथ कटे। ज्यादातर मरीजों को टांके लगाए गए। शेष मरीजों को भी मरहम पट्टी कर घर भेजा गया। इसके साथ ही दो मरीज पतंग उड़ाते हुए छत से गिरे, जिसमें एक के पैर फ्रेक्चर हुआ, दूसरे मरीज की पीठ में गंभीर चोटें आईं।

मांजे के कारण गाड़ी से गिरीं दो नर्स
मकर संक्रांति पर सबसे ज्यादा डर वाहन चलाने वालों में रहा। शहर में दो दिन पहले ही वाहन से जा रहे एक 20 साल के युवक का मांजे से गला कटने से पूरा शहर दहल गया था। गुरुवार को भी मांजे के कारण कई लोग वाहन से गिरे। हालांकि, इसमें कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। इसमें दो नर्स भी वाहन से गिर गईं। मेडिकल की एक स्टाफ नर्स वाहन में मांजा फंसने से गिर गई। उसके घुटने में चोट आई है। वहीं एक नर्स अपने पति के साथ वाहन से जा रही थी। मांजा फंसने की वजह से दोनों गिर पड़े। पति के नाक में चोट लगने से वे लहूलुहान हो गए।

मेयों में आए 7 मरीज
इसी तरह मेयो अस्पताल में मांजे से घायल 7 लोग आए। इनमें ज्यादातर मरीजों की उंगलियां कटीं। मेयो में भी कोई गंभीर मरीज नहीं आया। सभी को मरहम पट्टी और टांके लगाकर घर भेज दिया गया।

Created On :   15 Jan 2021 10:45 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story