मामूली विवाद में  बड़े भाई को घोंपा चाकू, आरोपी गिरफ्तार

Knife stabbed elder brother in minor dispute, accused arrested
मामूली विवाद में  बड़े भाई को घोंपा चाकू, आरोपी गिरफ्तार
मामूली विवाद में  बड़े भाई को घोंपा चाकू, आरोपी गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, नागपुर।   हुड़केश्वर क्षेत्र में ऑटो को लात मारने पर दो भाई आपस में भिड़ गए। छोटे भाई ने  चाकू से हमला कर बड़े भाई को जख्मी कर दिया। घायल विक्रम तामगाड़गे (36) की शिकायत पर पुलिस ने छोटे भाई रत्नदीप तामगाड़गे (36) के खिलाफ धारा 326 के तहत मामला दर्ज किया है।

ऑटो को मारी थी लात : पुलिस के अनुसार श्री नगर निवासी विक्रम और रत्नदीप सगे भाई हैं और एक ही घर में रहते हैं। विक्रम ने पुलिस को बताया कि रत्नदीप ऑटो चलाता है। 11 जून को ऑटो को लात मारने पर दोनों में हुआ था। 12  जून को शाम करीब 7.30 बजे  विक्रम अपने दोस्त के साथ पंचतारा बार के पास बातचीत कर रहा था। इस दौरान रत्नदीप वहां पहुंचा और विवाद करने लगा। भाइयों के बीच विवाद बढ़ गया। दोनों में हाथापाई हुई और इस दौरान रत्नदीप ने जेब से चाकू निकालकर विक्रम के पेट में चाकू घोंप दिया। पुलिस ने रत्नदीप को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच उप-निरीक्षक  पाचोड़े कर रहे हैं। 

युवक की हत्या का प्रयास, सर्राफ बंधु गिरफ्तार
हुड़केश्वर क्षेत्र में 3 हजार रुपए के लेन-देन को लेकर युवक की हत्या का प्रयास करने वाले दो सर्राफा दुकानदार भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घायल रौनक प्रभु वैद्य (23) है। गिरफ्तार आरोपी शुभम विंचूरकर (22) और उसका बड़ा भाई अक्षय विंचुरकर (27) है। घटना 12 जून को शाम 4 से 5 बजे के बीच हुई। पुलिस ने आरोपी शुभम को दो दिन पुलिस रिमांड पर लिया है। आरोपी अक्षय को घटना से दो दिन पहले श्वान ने काट लिया था। उसे पुलिस ने मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया है। उसे रेबीज का इंजेक्शन दिया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार प्रभु वैद्य अपने परिवार के साथ हुड़केश्वर के पिपला फाटा स्थित प्लाट नंबर 21 में रहते हैं। उनका बोरबेल का कारोबार है। बेटा रौनक मदद करता है। रौनक पर गोविंद प्रभुनगर, हुड़केश्वर निवासी शुभम और अक्षय विंचुरकर ने 3 हजार रुपए की उधार रकम को लेकर हमला किया। सर्राफ बंधु रकम मांगने रौनक के घर गए थे और पैसे वापस नहीं देने पर मारने की धमकी देकरर चले गए थे। यह बात  मां ने फोन कर बताई तो रौनक सर्राफ बंधुओं के घर पहुंच गया। वहां विवाद होने पर सर्राफ बंधुओं ने कटर से रौनक के गले पर वार कर दिया। रौनक गंभीर जख्मी हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
 

   

Created On :   14 Jun 2021 3:11 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story