किशोर की पीठ में तीन घंटे घुसा रहा चाकू , दो आरोपी गिरफ्तार 

Knife stabbed the teenagers back for three hours, two accused arrested
किशोर की पीठ में तीन घंटे घुसा रहा चाकू , दो आरोपी गिरफ्तार 
कराहता रहा नाबालिग  किशोर की पीठ में तीन घंटे घुसा रहा चाकू , दो आरोपी गिरफ्तार 

डिजिटल डेस्क, अमरावती।  डीजे की धुन पर डांस करते समय धक्का लगने पर दो आराेपियों ने नाबालिग की पीठ पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। लेकिन अस्पताल में सर्जन के उपस्थित न रहने के कारण जख्मी के पीठ में चाकू गड़ा रहा। निजी अस्पताल में ले जाने के पश्चात ऑपरेशन कर तीन घंटे बाद चाकू निकाला गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। यह घटना वडाली पुलिया के पास घटी। जानकारी के मुताबिक फ्रेजरपुरा पुलिस थाना क्षेत्र के वडाली पुलिया के पास सोमवार की दोपहर डीजे लगाकर कुछ युवक डांस कर रहे थे। वहां पर बिच्छू टेकड़ी निवासी सम्राट मनाेज तायडे (17) भी मौजूद था। डांस करते समय रोहित धंदर से धक्का लगने पर मामूली विवाद हुआ। कुछ समय बाद आरोपी सूरज धंदर और रोहित धंदर ने फिर सम्राट के साथ विवाद किया। इसी बीच सूरज ने चाकू से सम्राट की पीठ पर वार कर दिया। लेकिन आरोपी के हाथ से चाकू छूटा और वह चाकू सम्राट की पीठ पर ही गड़ा रहा।

आसपास खड़े युवक खून से लथपथ सम्राट को सरकारी अस्पताल ले गए। लेकिन सर्जन के उपस्थित न होने से वहां मौजूद डॉक्टर भी जख्मी की पीठ से चाकू निकालने के लिए कतराते रहे। लगभग तीन घंटे के बाद जख्मी की हालत नाजुक होते देख परिजनों ने सम्राट को निजी अस्पताल उपचार के लिए दाखिल किया। इसके बाद सम्राट का ऑपरेशन कर पीठ से चाकू निकाला गया। घटना की सूचना फ्रेजरपुरा पुलिस को मिलते ही पुलिस ने हत्या के प्रयास को लेकर मामला दर्ज करते हुए मौके से फरार हुए आरोपी रोहित धंदर व सूरज धंदर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुराने हत्याकांड की खुन्नस रहने की भी चर्चा जताई जा रही थी। मंगलवार की दोपहर दाेनों आराेपियों को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने दो दिन पुलिस रिमांड में रखने के आदेश दिए हैं।
 

Created On :   17 Aug 2022 1:50 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story