किसानों को न्याय दिलाने तहसील कार्यालय पर दस्तक

Knock on tehsil office to get justice to farmers
किसानों को न्याय दिलाने तहसील कार्यालय पर दस्तक
गड़चिरोली किसानों को न्याय दिलाने तहसील कार्यालय पर दस्तक

डिजिटल डेस्क, आरमोरी (गड़चिरोली) । आदिवासी विकास महामंडल की ओर से आरमोरी में धान खरीदी केंद्र अारंभ किया गया है। इस वर्ष किसानों से की जा रही धान की खरीदी में अनेक प्रकार की अनियमितता पायी जा रहीं है। इस मामले की गहनता से जांच कर केंद्र के दोषी अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग को लेकर राकांपा के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को यहां के तहसील कार्यालय पर दस्तक दी। इस समय तहसीलदार कल्याणकुमार डहाट को विभिन्न मांगों का ज्ञापन सौंपा गया। 

अपने ज्ञापन में राकांपा ने आरोप लगाया कि, पिछले चार वर्षों से आरमोरी के केंद्र में भ्रष्टाचार हो रहा है। इसकी  शिकायत करने के बाद भी अब तक संबंधितों के खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई नहीं हो पायी है। सरकार द्वारा केंद्र संचालकों को हमाली की राशि दी जाती हंै। बावजूद इसके किसानों से प्रति क्विंटल के पीछे 25 रुपये ऐंठे जा रहे हैं। किसानों से 40 किलो के बजाए 42 किलो धान की खरीदी हो रही है। मात्र दस्तावेजों में 40 किलो वजन ही पंजीकृत किया जा रहा है। इस वर्ष खरीफ सत्र किसानों के लिए पूरी तरह नुकसानदेह साबित हुआ है। अब धान खरीदी केंद्र में भी लूट होने से किसान वित्तीय संकट में फंसा नजर आ रहा है। केंद्र द्वारा किये जा रहें सभी कार्यों की गहनता से जांच कराने की मांग इस समय की गयी।  इस समय राकांपा के तहसील अध्यक्ष संदीप ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष सुनील नंदनवार, शहर अध्यक्ष अमीन लालानी, शहर कार्याध्यक्ष प्रदीप हजारे, ओबीसी सेल के तहसील अध्यक्ष सदाशिव भांडेकर, महिला आघाड़ी की जिला उपाध्यक्ष ज्योति सोनकुसरे, तहसील अध्यक्ष ज्योति घुटके, पुरूषोत्तम मैंद, रामचंद्र अलोणे समेत बड़ी संख्या में अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

 
 

Created On :   3 Dec 2022 6:44 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story