ठगी, प्रताड़ना, छेड़छाड़, आत्महत्या सहित जानिए नागपुर शहर की अहम वारदातें

Know important incidents of Nagpur city including cheating, harassment, molestation, suicide
ठगी, प्रताड़ना, छेड़छाड़, आत्महत्या सहित जानिए नागपुर शहर की अहम वारदातें
क्राइम ठगी, प्रताड़ना, छेड़छाड़, आत्महत्या सहित जानिए नागपुर शहर की अहम वारदातें

डिजिटल डेस्क,नागपुर। नागपुर शहर में  क्राइम कम होने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन ठगी की वारदातें बढ़ रही है। प्रताड़ना, छेड़छाड़ और आत्महत्या भी कम नहीं हो रहे हैं।  व्यापारी को उसके चार कर्मचारियों ने ही लाखों रुपए से चूना लगाया है। घटित प्रकरण के उजागर होने से शुक्रवार को इमामवाड़ा थाने में आरोपी कर्मचारियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज िकया गया है। अभी तक आरोपियों की िगरफ्तारी होना बाकी है। 

ऑर्डर लेने और माल पहुंचाने की थी जिम्मेदारी : रामदापेठ निवासी व्यापारी यश अशोक कुमार गांधी (38) की बैद्यनाथ चौक के पास ऊंटखाना में ए.के.गांधी टीवीएस में थोक में मोबाइल खरीदी-बिक्री की दुकान है। शहर तथा शहर के बाहर के भी मोबाइल विक्रेता यहां से मोबाइल खरीदी करते थे। उन व्यापारियों से मोबाइल का ऑर्डर लेना और उन्हें माल पहुंचाने का जिम्मा आरोपी कर्मचारी  हर्षल खवास स्वागत नगर, विनोद राऊत शांति नगर, स्वप्निल वानखेड़े कलमना और कौस्तुभ काले महल निवासी का काम था। 

ऑडिट में हुआ खुलासा
1 अप्रैल 2018 से 22 जून 2019 के बीच में आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से घटित प्रकरण को अंजाम देते हुए संबंधित व्यापारी को ऑर्डर के मुताबिक माल नहीं देते थे। सिर्फ आधा ही माल उसे दिया जाता था। बाद में आधे माल की अन्यत्र बिक्री की जाती थी। इस तरह से एक वर्ष के भीतर आरोपियों ने 13 लाख 83 हजार 544 रुपए से चूना लगाया है। ऑडिट रिपोर्ट में घोटाले का खुलासा होने से मामला थाने पहुंचा। जांच के दौरान धोखाधड़ी की पुष्टी होने से शुक्रवार को सहायक निरीक्षक मुंढे ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज िकया।

20 वर्ष से पति का अत्याचार सह रही पत्नी, शिकायत दर्ज
पति-पत्नी के रिश्ते में नोक-झोंक और तकरारें चलती रहती हैं, लेकिन जब खट्टी-मीठी नोक-झोंक बड़ा रूप ले लेती है, तो रिश्ता टूटने की कगार पर आ जाता है। कल्पना बहुद्देशीय महिला मंडल संस्था में एक ऐसा ही मामला आया, जिसमें पत्नी पिछले 20 वर्ष से पति का अत्याचार सह रही थी। हद तब हो गई, जब पति ने बच्चों पर अत्याचार करना शुरू कर दिया। इस बात से तंग आकर पत्नी ने समुपदेशन केन्द्र में पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। 

समझाने के लिए बुलाया सेंटर
कल्पना बहुउद्देशीय महिला मंडल समुपेदशन केन्द्र की संचालिका कल्पना फूलबांधे ने बताया कि जब पत्नी ने इस मामले की शिकायत की तो दोनों पक्षों को केन्द्र पर बुलाया गया। पति एक बार आया, तो उसे समझाया गया, लेकिन मीनल ने बताया कि उसके बाद भी उसकी हरकतों में सुधार नहीं आया है। दूसरी काउंसलिंग में पति आने से इनकार करते हुए कहा कि उसकी जो मर्जी होगी वैसा ही करेगा। फिलहाल दंपति के रिश्ते में सुधार लाने की कोशिश जारी है।

यह था मामला :  मीनल (बदला हुआ नाम) का विवाह 20 वर्ष पहले जगदीश (बदला हुआ नाम) से हुआ। जगदीश सरकारी नौकरी में कार्यरत है। दोनों को 17 वर्ष की बेटी और 15 वर्ष का बेटा है। बच्चों के जन्म के बाद ही जगदीश का व्यवहार बदल गया। वो हर दिन शराब पीकर आता और बच्चों के साथ मारपीट करता है। बच्चों को ऐसी चोट देता है, जो दिखती नहीं है। कभी बेटे को पेट पर घूंसे मारता है, तो बेटी के बाल पकड़कर पीटता है। घर चलाने के लिए खर्च भी नहीं देता है। वो मीनल को मानसिक रूप से प्रताड़ित करता है। मीनल बाहर नौकरी करने जाती है, तो उसमें भी आपत्ति जताता है। मीनल ने शिकायत की है, वो परिवार की जरूरतें भी पूरी नहीं कर रहा है। हर दिन शराब पीकर घर आना और बच्चों से मारपीट करता है। बच्चे जब छोटे थे तो ठीक है, लेकिन अब बेटी बड़ी हो गई है। पति द्वारा बेटी के साथ किए गए व्यवहार से वह काफी परेशान है। बेटे को भी पति बुरी तरह से टॉर्चर करता है। 

छात्रा समेत चार की फांसी लगाने से मौत
छात्रा समेत चार लोगों की फांसी लगाने से मौत हो गई। गणेशपेठ, अंबाझरी, कलमना और कपिल नगर थाने में शुक्रवार को आकस्मिक मृत्यु के प्रकरण दर्ज िकए गए हैं। 

घटना का कारण अज्ञात
मछली मार्केट भोईपुरा निवासी डिम्पल निर्मल गौर (15) कक्षा 11वीं की छात्रा थी। उसके माता-पिता सब्जी विक्रेता हैं। चार बहनों में डिम्पल दूसरे नंबर की थी। शुक्रवार को उसके माता-पिता अपनी दो पुत्रियों के साथ सब्जी की दुकान में गए थे। घर में डिम्पल और उसकी सबसे छोटी बहन थी। घरेलू काम निपटाने के बाद िकसी कारण के चलते छत में लगे रॉड को चून्नी बांधकर डिम्पल ने फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना का पता चलते ही बस्ती के लोग उसे मेयो अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसके मृत्यु की पुष्टि की। घटना का कारण अज्ञात है। 

पत्नी के वियोग में लगाई फांसी
विजय नगर निवासी सुनील शाहू 30 वर्ष हमाली का काम करता था। करीब एक-डेढ़ महीने पहले उसकी पत्नी उसे दो बच्चों के साथ छोड़कर चली गई है। संभवत: पत्नी विरह में सुनील ने भी शुक्रवार को दिन में पौने ग्यारह बजे फांसी लगा ली। उसकी भी मौत हो गई। 

पति-पत्नी में विवाद के बाद पति ने लगाई फांसी इसी प्रकार शिवाजी नगर निवासी भवानी सिंह ठाकुर (46) और उसकी पत्नी विद्या बंगलों पर काम करते थे। गुरुवार को किसी बात को लेकर पति-पत्नी में कहासुनी हो गई। शुक्रवार के तड़के पांच बजे भवानी सिंह ने भी घर के पास खड़े ट्रक में दुपट्टा बांधकर फांसी लगा ली। उसकी भी मौत हो गई। प्रकरण दर्ज िकए गए है। जांच जारी है। 

मांग पूरी नहीं हुई, तो दे दी जान
कपिल नगर थानांतर्गत टेका नाका स्थित शेंडे नगर निवासी शुभम सुरेश इखार (26) ने गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात सीलिंग फैन से साड़ी बांधकर फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना का कारण ज्ञात नहीं हुआ है, लेकिन शुभम की मां नंदा ने दर्ज शिकायत में बताया है की शुभम रुपए के लिए माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्यों को परेशान करता था। अबकी बार उसने तीस हजार रुपए मांगे थे। संभवत: रुपए नहीं मिलने से ही आहत होकर उसने आत्मघाती कदम उठाया है। आकस्मिक मृत्यु का प्रकरण दर्ज िकया गया है। जांच जारी है।

रिश्तेदार ने की छेड़छाड़
हिंगना थानांतर्गत एक मामा ससुर ने 26 वर्षीय महिला के साथ छेड़छाड़ कर अभद्र व्यवहार किया है। आरोपी के खिलाफ हिंगना थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार गुरुवार को मामा ससुर उसके घर भोजन करने के लिए आया था। उसने पीड़िता के पति के साथ भोजन िकया। इसके बाद महिला का पति सो गया। इस बीच मौका पाकर मामा ससुर ने घटना को अंजाम दिया।

शराब के लिए रुपए मांगा, तो गुस्से में फूंक दी मोटरसाइकिल
युवक को शराब पीने के लिए परिचित से सौ रुपए मांगना उस वक्त महंगा पड़ा, जब परिचित ने उसकी मोटरसाइकिल ही जला दी। वाकया देर रात जरीपटका थानांतर्गत हुआ। प्रकरण दर्ज िकया गया है। बेझनबाग निवासी सुनील कावले (27) है। गुरुवार की रात पौने बारह बजे उसे मेकोसाबाग पुलिया के नीचे वहीं पर रहने वाला परिचित सिकंदर उर्फ शेखू शफी खान (36) िमला। सुनील ने उससे शराब पीने के लिए सौ रुपए मांगे। इस बात पर शेखू ने उससे गाली-गलौज िकया और उसकी पिटाई की। इससे  सुनील अपनी मोटरसाइकिल क्र.एमएच 31 बीजी 6977 छोड़कर भाग गया। शराब के लिए रुपए मांगने से आग बबुला हुए शेखू ने सुनील की मोटरसाइकिल जला दी। शेखू के खिलाफ जरीपटका थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है। 

 

 

Created On :   11 Sept 2021 8:33 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story