आत्महत्या, चोरी, लूटपाट सहित जानिए नागपुर की वारदातें

Know the incidents of Nagpur including suicide, theft, robbery
आत्महत्या, चोरी, लूटपाट सहित जानिए नागपुर की वारदातें
क्राइम आत्महत्या, चोरी, लूटपाट सहित जानिए नागपुर की वारदातें

डिजिटल डेस्क, नागपुर। आत्महत्या, चोरी, लूटपाट ,सहित नागपुर शहर में क्राइम कम होने का नाम नहीं ले रहा है। सड़क हादसे में जख्मी हुए युवक की गुरुवार की शाम को उपचार के दौरान मौत हो गई। आरोपी दोपहिया वाहन चालक के खिलाफ वाड़ी थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है। मूलत: बिहार के शहापुर, वर्तमान में समर्थ गजानन सोसायटी, दत्तवाड़ी निवासी प्रिंसकुमार रामेश्वर सिंह (23) मजदूरी करता था। 11 की सुबह 9.30 बजे वह वाड़ी नाका के पास वैक्सीन लगवाने िलए जा रहा था, तभी अज्ञात दोपहिया वाहन चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाकर प्रिंसकुमार की साइकिल को टक्कर मार दी। सिर पर चोट लगने से प्रिंसकुमार को गंभीर हालत में मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां गुरुवार की शाम उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले की जांच जारी है। 

नौ दिन से गुमशुदा महिला का शव कुएं में मिला
गुमशुदा महिला का कुएं में शव पाया गया। घटना का कारण अज्ञात है। घटना को लेकर संदेह व्यक्त िकया जा रहा है। शुक्रवार की रात हिंगना थाने में आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया गया। मृतका वेला हरिश्चंद्र निवासी योगिता मनोज नानवटे (43) है। वह 9 सितंबर से लापता थी। शुक्रवार को तड़के 4 बजे वाघमारे ले-आउट के कुएं में उसका शव पाया गया।  तैराक की मदद से शव बाहर निकाला गया। शव की शिनाख्त योगिता नानवटे के रूप में हुई। जांच जारी है। 

प्रेमिका को लेकर कलह, पत्नी को चाकू मारकर पति फरार
प्रेमिका को लेकर कलह के चलते पति ने पत्नी को चाकू घोंप दिया और फरार हो गया। गुरुवार को देर रात हुड़केश्वर थाने में आरोपी पति के खिलाफ प्रकरण दर्ज िकया गया। पवार नगर निवासी राजेंद्रप्रसाद रामकुमार शाहू (35) पानठेला चालक है। िकसी महिला से उसके अवैध संबंध हैं। इसकी भनक उसकी पत्नी कोमल (30) को लगने पर घर में कलह शुरू हो गई। घटना वाले दिन रात 10.45 बजे फिर दोनों में इसी बात को लेकर विवाद हुआ और तैश में आकर राजेंद्रप्रसाद ने सब्जी काटने के चाकू से कोमल पर वार कर दिया। कोमल को गंभीर रुप से घायल अवस्था में मेडिकल अस्पताल ले जाया गया। सूचना मिलने पर हुड़केश्वर थाने के उप-निरीक्षक पाचोले सदल-बल मौके पर पहुंचे। जख्मी कोमल की शिकायत पर पति राजेंद्रप्रसाद के खिलाफ प्रकरण दर्ज िकया। राजेंद्रप्रसाद की सरगर्मी से तलाश जारी है।

सरकारी कर्मचारी ने की फांसी लगाकर आत्महत्या
सरकारी कर्मचारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कारण अज्ञात है। गुरुवार की रात सदर थाने में आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज िकया गया। सिविल लाइन्स स्थित पीडब्ल्यूडी क्वार्टर निवासी रविशंकर निमजे (51) सरकारी विभाग में कार्यरत था। कुछ माह पहले कोविड-19 के चलते उसकी पत्नी का देहांत हुआ था। रविशंकर अकेला ही रहता था। बेटा और बेटियां सभी विवाहित हैं और अलग रहते हैं। 15 तारीख की रात को भोजन करने के लिए बेटी ने रविशंकर कई बार फोन िकया। प्रतिसाद नहीं िमलने से वह रविशंकर के क्वार्टर में पहुंची। दरवाजा खुला हुआ था। भीतर का दृश्य देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। शोर-शराबा सुनकर आस-पड़ोस के लोग जमा हो गए। रविशंकर को आनन-फानन में फंदे से नीचे उतारा गया। उस समय रविशंकर की सांस चल रही थी। उसे तत्काल पहले निजी अस्पताल और वहां से मेडिकल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने रविशंकर को मृत घोषित कर दिया। 

तीन स्थानों पर चोरी और लूटपाट
अलग-अलग तीन स्थानों पर चोरी और लूटपाट की घटनाओं में नंदनवन, सक्करदरा और धंतोली थाने में शुक्रवार को प्रकरण दर्ज िकए गए। 

स्नैचर चेन छीनकर भागे
हिंगना रोड स्थित राजेंद्र नगर निवासी डॉक्टर अपूर्वा सोपान गुप्ते (30) गुरुवार की रात 8.30 बजे छत्रपति चौक से पैदल मामा के घर जा रही थी। इस दौरान कल्पवृक्ष अस्पताल के पास पीछे से दोपहिया वाहन आए स्नैचर झटका मारकर अपूर्वा के गले से 80 हजार रुपए की साेने की चेन छीनकर भाग गए। 

ताला तोड़कर 92 हजार का माल चोरी
उमरेड रोड स्थित चिटनीस नगर निवासी राजेश रामभाऊ मोहर्ले (41) शुक्रवार को काम पर गया था। इस दौरान िकसी ने ताला तोड़कर उसके घर में प्रवेश िकया और लकड़ी की अलमारी से 2 हजार रुपए नकदी और सोने के आभूषण, ऐसे कुल 92 हजार रुपए का माल चुरा ले गया। दिनदहाडे़ हुई इस घटना की किसी को भनक तक नहीं लगी।

बस स्टैंड पर खड़े युवक को लूटा
बाबुलखेड़ा निवासी राहुल उर्फ बंटी गणेश सहारे (25) शुक्रवार की दोपहर गांव जाने के लिए सक्करदरा स्थित बस स्थानक के पास खड़ा था। इस दौरान चाकू दिखाकर भंाडे प्लॉट निवासी सोनू उर्फ गेंडा राजकुमार तांडेकर (23) उससे 3 हजार रुपए नकद छीनकर फरार हो गया। आरोपी अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लगे है। जांच जारी है।

सरिया से लदा ट्रक चुराने वाला शातिर चोर पकड़ाया
एक शातिर ट्रक चोर को पारडी पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार िकया है। आरोपी के कब्जे से सरिया से लदा हुआ चोरी का ट्रक पुलिस ने जब्त िकया है। 

फुटेज ने पहुंचाया आरोपी तक  
आरोपी संजय गोविंद ढाने (50), जयहिंद नगर मानकापुर निवासी है। 13 और 14 तारीख की दरमियानी रात में संजय ने महालगांव, कापसी से सड़क िकनारे खड़ा ट्रक (सी.जे.-04-जे.ए.-6765) चुराया था। ट्रक में 19 टन सरिया लदा था। हरिप्रसाद यादव (28), नवीन नगर निवासी रायपुर से सरिया लेकर नागपुर पहुंचा था।
ट्रक खाली होना था, इसलिए सड़क िकनारे खड़ा किया और घर गया था। इस बीच ट्रक चोरी हो गया। खोजबीन के बाद भी ट्रक नहीं िमलने पर उसने पारडी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच के दौरान कन्हान टोला नाका के अलावा परिसर में लगे निजी सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। इस नाके से ट्रक नहीं गुजरा था। फिर पुलिस ने तारसा मार्ग पर खोजबीन शुरू की तो ट्रक तारसा में पाया गया। पुलिस ने तुरंत  आरोपी संजय को िगरफ्तार किया और उसके कब्जे से ट्रक सहित 15 लाख 91 हजार रुपए का माल जब्त िकया। 

ट्रक चुराने का आदी 
उल्लेखनीय है कि, संजय ट्रक चुराने का आदी है। उसके खिलाफ विविध थानों में ऐसे 32 प्रकरण दर्ज हैं। करीब तीन वर्ष पहले उसने लकड़गंज थाने के सामने से ट्रक चुराकर पुलिस को चुनौती दी थी। बर्डी थाने की हवालात में में उसे बंद किया गया था, लेकिन छूटने के बाद फिर उसने ट्रक चोरी करने का बयान दिया था। ताजा मामले में प्रकरण दर्ज िकया गया है। जांच जारी है। 
 

  

Created On :   18 Sept 2021 7:29 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story