कोविड मरीजों का 69 निजी अस्पतालों में किया जा रहा इलाज

Kovid patients are being treated in 69 private hospitals
कोविड मरीजों का 69 निजी अस्पतालों में किया जा रहा इलाज
कोविड मरीजों का 69 निजी अस्पतालों में किया जा रहा इलाज

डिजिटल डेस्क, नागपुर। शहर में लगातार मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। पिछले तीन - चार दिनों से जिले में 3000 से अधिक मरीज मिल रहे हैं। इसका असर अस्पतालों पर भी पड़ रहा है। निजी अस्पतालों में बेड नहीं मिलने की बातें सामने आ रही हैं। हालांकि शहर में पर्याप्त बेड बताया जा रहा है। मेडिकल अस्पताल में कोविड मरीजाें के लिए 1000 बेड उपलब्ध हैं। वहीं मेयो मंे 660 बेड, एम्स में 70 बेड हैं। इसके अतिरिक्त मनपा के अस्पताल, शालिनीताई मेघे अस्पताल में भी बेड उपलब्ध हैं। शहर के 69 निजी अस्पतालों में भी 1500 बेड की सुविधा है। इस तरह 4400 से ज्यादा बेड उपलब्ध हैं।

उपलब्ध हैं ऑक्सीजन युक्त बेड
जानकारी के अनुसार वर्तमान में 69 निजी अस्पतालों में कोविड मरीजों का इलाज किया जा रहा है, जिसमें 1,507 ऑक्सीजन वाले बेड उपलब्ध हैं। साथ ही मनपा सहित शासकीय अस्पतालाें में 1177 ऑक्सीजन बेड हैं। मनपा द्वारा वीएनआईटी और पांचपावली में ऑक्सीजन युक्त बेड उपलब्ध कराए गए हैं। शहर में मरीजों को 4-5 बड़े अस्पतालों के ही नाम पता हैं, इसलिए इलाज के लिए उन्हीं अस्पतालों में जाते हैं। इस कारण भी बेड नहीं मिलने की शिकायतें आ रही हैं, जबकि अस्पताल में पर्याप्त बेड उपलब्ध हैं।
 

Created On :   20 March 2021 12:46 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story