क्लिनचिट मिलने के बाद कृपाशंकर के राजनीतिक भविष्य को लेकर अटकले तेज 

Kripashankar Singh may be join BJP after getting clean chit
क्लिनचिट मिलने के बाद कृपाशंकर के राजनीतिक भविष्य को लेकर अटकले तेज 
क्लिनचिट मिलने के बाद कृपाशंकर के राजनीतिक भविष्य को लेकर अटकले तेज 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुंबई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व राज्य के पूर्व गृहराज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह को आय से अधिक संपत्ति मामले में एसीबी की विशेष अदालत द्वारा मुक्त किए जाने के बाद उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर अटकले तेज हो गई है। गुरुवार को सिंह को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। उनको क्लिनचिट मिलने से महानगर की उत्तर भारतीय राजनीति गरमा गई है। सिंह के भाजपा में जाने की अटकले फिर से तेज हो गई हैं। भ्रष्टाचार के आरोपों को चलते सिंह ने 2012 में मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।

इसके बाद संजय निरुपम के मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद पार्टी में सिंह समर्थकों की उपेक्षा शुरु हो गई थी। बीते मुंबई मनपा चुनाव के दौरान निरुपम ने मनमानी करते हुए कृपाशंकर समर्थकों की उम्मीदवारी पर कैची चला दी थी। इससे नाराज होकर उनके कई समर्थकों ने भाजपा का दामन थाम लिया। कृपाशंकर के भी लंबे समय से भाजपा में शामिल होने की अटकले चल रही है। इधर कुछ समय से वे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ लगातार मंचों पर दिखाई दे रहे हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से भी उनके मधुर संबंध हैं। वे कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होने वाली उत्तर प्रदेश की पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा के भी करीबी हैं।

दूसरी तरफ सिंह को क्लिनचिट मिलने से उत्साहित कांग्रेस के उत्तर भारतीय कार्यकर्ता चाहते हैं कि पार्टी में उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जाए। अदालत से बरी होने के बाद माना जा रहा है कृपाशंकर से भाजपा में जाने का रास्ता साफ हो गया है। गुरुवार को उत्तर भारतीय समाज के कई गणमान्य लोगों ने सिंह के आवास पर पहुंच कर उनसे मुलाकात की। इनमें पूर्व विधायक व मुंबई भाजपा के उपाध्यक्ष राजहंस सिंह और मुंबई भाजपा के सचिव अजय सिंह आदि शामिल थे।

Created On :   15 Feb 2018 9:16 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story