मुख्यमंत्री के घर क्षीरसागर के गणेश दर्शन से सियासी अटकलें तेज

Kshirsagar came at CM house for Ganesh worship, political questions raises
मुख्यमंत्री के घर क्षीरसागर के गणेश दर्शन से सियासी अटकलें तेज
मुख्यमंत्री के घर क्षीरसागर के गणेश दर्शन से सियासी अटकलें तेज

डिजिटल डेस्क, मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस के नेता व विधायक जयदत्त क्षीरसागर की मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात से बीड़ जिले की राजनीति में अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। शुक्रवार को क्षीरसागर ने मुख्यमंत्री आवास वर्षा पर जाकर गणेशजी के दर्शन किए। इसके बाद क्षीरसागर प्रदेश की ग्रामीण विकास मंत्री पंकजा मुंडे के सरकारी आवास रॉयल स्टोन पर भी गणेश दर्शन के लिए पहुंचे। इस दौरान क्षीरसागर के साथ भाजपा के विधायक सुरेश धस भी मौजूद थे। 

बीड़ की राजनीति में विधान परिषद में विपक्ष के नेता धनंजय मुंडे के वर्चस्व के कारण राष्ट्रवादी कांग्रेस के कई नेता नाराज चल रहे हैं। धनंजय और क्षीरसागर में नहीं पटती है। क्षीरसागर अपने भतीजे संदीप क्षीरसागर को पार्टी में ज्यादा अहमियत मिलने से नाखुश बताए जाते हैं। इस कारण उन्होंने जिला परिषद चुनाव के बाद से पार्टी में सक्रियता कम कर दी है। मुख्यमंत्री और मंत्री पंकजा से मुलाकात के कारण क्षीरसागर के एक बार फिर से पाला बदलकर भाजपा में जाने की चर्चा शुरू हो गई है।

इसके पहले बीड़ के दौरे पर गए मुख्यमंत्री ने भाजपा नेताओं के घर पर रुकने कि बजाय क्षीरसागर के आवास पर जलपान के लिए रुकना पंसद किया था। बीते मई महीने में हुए विधान परिषद के चुनाव में मंत्री पंकजा ने धनंजय को कमजोर करने के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस के पूर्व मंत्री धस को भाजपा में शामिल कर उम्मीदवारी दी थी। इससे धनंजय को तगड़ा झटका लगा था। 

 

Created On :   14 Sept 2018 9:37 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story