- Home
- /
- कुंडीय विशाल गायत्री महायज्ञ आज...
कुंडीय विशाल गायत्री महायज्ञ आज से नगर में निकलेगी विशाल शोभायात्रा

डिजिटल डेस्क पन्ना। जिला मुख्यालय पन्ना के चिटकुआं मैदान स्थित सुदर्शन वनवासी बालक छात्रावास के प्रांगण में १०८ कुंडीय विशाल गायत्री महायज्ञ के आयोजन की तैयारियां पूरी हो चुकीं हैं। हवन कुण्ड वेदियां बनाई जा चुकीं हैं, गायत्री महायज्ञ के तहत आयोजित हवन कार्यक्रम में पांच हजार से अधिक श्रृद्धालु आहूतियां देंगे। १०८ कुंडीय गायत्री महायज्ञ के आयोजन का शुभारंभ दिनांक २५ नवम्बर २०२२ को कलश शोभायात्रा के साथ होगा। जिसके तहत नगर में विशाल शोभयात्रा निकाली जायेगी। जिसमें जिलेभर से गायत्री परिवार के मार्गदर्शन में श्रृद्धालुगण शामिल होंगे। तीन दिवसीय महायज्ञ में ५१ क्ंिवटल हवन सामग्री से १०८ हवन कुण्ड प्रज्जवलित होंगे। अखिल भारतीय विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार की ओर से पन्ना जिला मुख्यालय में आयोजित महायज्ञ कार्यक्रम के संबध में आज गायत्री परिवार की ओर से एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई जिसमें मनोज केसरवानी द्वारा आयोजन के संबध में जानकारी दी गई कि २५ नवम्बर को दोपहर १२ बजे महायज्ञ के कार्यक्रम के तहत कलश यात्रा निकाली जायेगी।
शाम ०६ बजे आदिशाक्ति मां गायत्री पर संगीतमय प्रवचन होगा। दिनांक २६ दिसम्बर को ध्यान, साधना, प्रज्ञा व योग सुबह ०६ बजे से और आठ बजे यज्ञ का ज्ञान, विज्ञान, देवपूजन, गायत्री महायज्ञ तथा दोपहर ०२ बजे कार्यकर्ता गोष्ठी, शाम ०६ बजे नारी जागो स्वयं को पहचानो, नशा मुक्ति उन्मूलन के संदेश और वृक्षारोपण का संदेश जैसे कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। इसी तरह दिनांक २७ दिसम्बर को प्रात: ०६ बजे साधना एवं प्रज्ञा योग, ०८ बजे संस्कार परम्परा, गायत्री महायज्ञ एवं विभिन्न संस्कार के कार्यक्रम सम्पन्न होंगे। शाम ०६ बजे आओ गढे संस्कारवान पीढी, कन्या कौशल एवं विशाल दीपयज्ञ का आयोजन किया जायेगा। २८ दिसम्बर को सुबह ०६ बजे ध्यान साधना, प्रज्ञा योग और ०८ बजे से गायत्री महायज्ञ का कार्य होगा तथा पूर्णाहूति के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। आयोजित प्रेस वार्ता में मोतीलाल शर्मा उपजोन समन्वयक सागर संभाग, एल.डी. सिंह, तरूण पाठक, जिला संयोजक फूल सिंह, आर.पी. प्रजापति, नगर पालिका उपाध्यक्ष आशा गुप्ता, रामे सेठ, अजय तिवारी, पवन शर्मा, दशरथ यादव, संजय पाण्डेय, सत्यम पाण्डेय, कमलेश माली, पुष्पेन्द्र सोनी, सरोज तिवारी, सरोज श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे।
Created On :   25 Nov 2022 6:09 PM IST