फ्लैट में मृत पाई गई महिला डॉक्टर, बेहोश मिले पति ने अस्पताल में तोड़ा दम 

lady doctor dead body found from her house in nagpur maharashtra
फ्लैट में मृत पाई गई महिला डॉक्टर, बेहोश मिले पति ने अस्पताल में तोड़ा दम 
फ्लैट में मृत पाई गई महिला डॉक्टर, बेहोश मिले पति ने अस्पताल में तोड़ा दम 

डिजिटल डेस्क, नागपुर। नंदनवन क्षेत्र में एक बंद कमरे में महिला चिकित्सक का शव मिला। शव पूरी तरह खराब हो गया था। बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी तो दरवाजा तोड़कर पुलिस अंदर गई। कमरे में मृतक महिला स्टेला फ्रैंकलिल डेनियल (65) का शव जमीन पर पडा था। उनका शव क्षत विक्षत हो चुका था, कमरे में एक कोने में स्टेला के पति फ्रैंकलिल डेनियल (70) बेहोश पड़े थे। पुलिस ने उन्हें शासकीय अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उनकी भी मौत हो गई।  पड़ोसियों का कहना है कि स्टेला महिला चिकित्सक थीं। उनकी एक बेटी लंदन में रहती है। एक बेटी नंदनवन क्षेत्र में रहती है। पड़ोसियों में इस बात की चर्चा है कि कैसे पिता थे , जो अपनी औलाद को अपने घर में आने पर पाबंदी लगा रखी थी। उनकी  नंदनवन  क्षेत्र  में रहने  वाली बेटी उनकी पाबंदी के  बावजूद उनसे मिलने जाया करती थी। 

किसी से कोई सरोकार नहीं रखते थे दंपति
यह दंपति पड़ोसियों  से कोई सरोकार नहीं रखते थे।  नंदनवन में रहने वाली उनकी बेटी आठ दिन से उनसे मिलने नहीं गई थी। कहा जा रहा है कि स्टेला की करीब तीन दिन पहले ही फ्लैट में माैत हो चुकी थी। चूंकि डेनियल दंपति किसी को अपने घर में आने जाने नहीं देते थे, इसलिए स्टेला की मौत के बारे में किसी को कुछ पता नहीं चल पाया। वह पत्नी की खुद भी बुढ़ापे के कारण मदद नहीं कर पाए। कहा तो यह जा रहा है कि उन्हें शक की बीमारी हो गई थी। उम्र के इस पड़ाव पर भी वह अपनी पत्नी पर शक किया करते थे। उनके शक के कारण पत्नी भी किसी से बातचीत नहीं करती थी। चर्चा तो यह है कि डेनियल ने ही अपनी पत्नी का गला घोंटकर मार दिया होगा। वह कई बार पत्नी के साथ मारपीट करते देखा गया था।

उम्र के इस पड़ाव पर भी शक करता था पति
पुलिस सूत्रों के अनुसार व्यंकटेशनगर नंदनवन स्थित एच बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर फ्लैट नंबर 213 में महिला चिकित्सक स्टेला अपने पति फ्रैंकलिल डेनियल के साथ रहती थीं। फ्रैंकलिल डेनियल को दो बेटियां हैं। एक बेटी लंदन में रहती है। एक बेटी नंदनवन क्षेत्र में ही रहती है। फ्रैंकलिल डेनियल बहुत शक्की मिजाज के थे। उन्होंने इसी शक के चलते अपने घर में दोनों सगी बेटियों के आवाजाही पर पाबंदी लगा दी थी। उम्र के इस पड़ाव पर फ्रैंकलिल डेनियल ने कोई नौकरानी तक नहीं रखा था। पड़ोसियों की मानें तो सारा कार्य स्टेला को करना पड़ता था। नहीं करने पर पति उनके साथ मारपीट करने से गुरेज नहीं करते थे। स्टेला को बेटियों के आने का इंतजार रहता था, लेकिन फ्रैंकलिल डेनियल कभी चाहते ही नहीं थे कि उनके घर पर कोई आए। उनका यह स्वभाव ही बन गया था, इसलिए नंदनवन क्षेत्र में रहने वाली उनकी बेटी मां से चोरी छिपे मिलने चली जाती थी। 
 
अक्सर दरवाजा बंद रहता था
पड़ोसियों का कहना है कf फ्रैंकलिल डेनियल अपने फ्लैट का दरवाजा अक्सर बंद रखते थे। उनकी पत्नी चिकित्सक होने के नाते अक्सर नागरिकों के बीच रहती थीं, लेकिन पति के शक के रवैये से वह भी एकांत में रहने लगी थीं। तीन दिन पहले उनके कमरे से बदबू आने पर पडोसियों ने पुलिस को फोन किया। नंदनवन के थानेदार विनायक चौहान सहयोगियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। फ्रैंकलिल डेनियल ने फ्लैट के मुख्य दरवाजे को अंदर से बंद कर रखा था। पुलिस ने किसी तरह दरवाजे को तोड़ा तो अंदर का नजारा देखकर पुलिस भी विचलित हो गई। स्टेला का शव गल चुका था, जिसके कारण पड़ोसियों को दुर्गंध आने लगी थी। फ्रैंकलिल डेनियल भी सोफे पर बेहोश पड़े थे। उनकी सांसें चल रही थी, इसलिए पुलिस ने उन्हें मेयो अस्पताल पहुंचा दिया। जहां उपचार के दौरान शुक्रवार की रात में फ्रैंकलिल डेनियल की भी मौत हो गई। 

...तो लंदन में लग गया फोन 
नंदनवन के थानेदार विनायक चौहान ने बताया कि फ्रैंकलिल डेनियल की एक बेटी लंदन में रहती थी। यह उससे अक्सर बातें करते रहते थे। डेनियल दंपति के कमरे में एक मोबाइल फोन मिला है। उस फोन के रिडायल नंबर करने पर वह लंदन में लग गया। पुलिस ने जब लंदन में फोन पर बात करने वाली महिला से बातचीत की तब पता चला कि वह फ्रैंकलिल डेनियल की बेटी है। पुलिस ने उनकी मां की मौत होने की खबर उन्हें दी। उसकी बेटी को पुलिस ने बताया कि उसके पिता भी कमरे मेें बेहोश मिले हैं। उन्हें अस्पताल भेज दिया गया है। लंदन में रहने वाली बहन को नंदनवन में रहने वाली बहन ने माता-पिता की मौत हो जाने की खबर दी।

Created On :   6 Oct 2018 2:21 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story