- Home
- /
- अफवाह फैलाने के आरोपी दुबे के खाते...
अफवाह फैलाने के आरोपी दुबे के खाते में जमा हुए लाखों रुपए

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुंबई की स्थानीय अदालत ने सोशल मीडिया के जरिए अफवाह फैलाने के मामले में आरोपी विनय दुबे को 28 अप्रैल तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया है। दुबे को पिछले दिनों बांद्रा पश्चिम इलाके में प्रवासी मजदूरों को लॉकडाउन तोड़कर गांव जाने के लिए भड़काने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद से ही दुबे पुलिस हिरासत में है।
पुलिस ने हिरासत आवेदन में दावा किया था कि अभी भी प्रकरण की जांच जारी है। पुलिस अब दुबे के बैंक खाते से जुड़ी जानकारी खंगाल रही है। क्योंकि पुलिस को दुबे के बैंक खाते में पिछले साल लाखों रुपए जमा होने की जानकारी मिली है। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि आखिर लाखों रुपए उसके खाते में कहां से आए। दुबे के संबंध में पुलिस की ओर से पेश किए गए हिरासत आवेदन पर गौर करने के बाद अदालत ने उसे 28 अप्रैल तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया। गौरतलब है कि दुबे पर सोशल मीडिया के जरिए मजदूरों को गांव जाने के लिए भड़काने का आरोप है।
Created On :   24 April 2020 10:00 PM IST