दैनिक भास्कर हिंदी: विश्व योग दिवस पर जबलपुर में बड़े पैमाने पर हुए कार्यक्रम, सांसद राकेश सिंह ने कहा जरूर करें योग

June 21st, 2021

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। विश्व योग दिवस के मौके पर जबलपुर में बड़े पैमाने पर कार्यक्रम हुए। मुख्य कार्यक्रम आयोजन भेड़घाट के पास हुआ। संस्कारधानी में स्थित महाकौशल कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए लोगों ने योग किया। इस कार्यक्रम में सांसद राकेश सिंह ने भी हिस्सा लिया। सांसद ने कहा कि कोरोना के दौर में इम्युनिटी बढ़ाने के लिए योग एक बेहतर विकल्प है। विश्व योग दिवस पर लोगों ने घरों पर भी योग किया और योग से निरोग रहने का संदेश दिया। 

 

खबरें और भी हैं...