मार्च के बाद कोरोना संक्रमितों की संख्या में आई सबसे बड़ी कमी

Largest decrease in corona infects since March
मार्च के बाद कोरोना संक्रमितों की संख्या में आई सबसे बड़ी कमी
मार्च के बाद कोरोना संक्रमितों की संख्या में आई सबसे बड़ी कमी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश के सर्वाधिक कोरोना प्रभावित मुंबई शहर में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से घट रही है। महानगर में इस साल मार्च के बाद शुक्रवार को संक्रमित दर सबसे कम 5 फीसदी रही। मार्च में कोरोना का प्रकोप शुरु होने के बाद पहली बार कोरोना संक्रमितों की संख्या में इतनी कमी आई है।  मुंबई मनपा आयुक्त आईएस चहल ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार को हुए 16394 आरटीपीसीआर व एंटीजेन जांच में 825 पॉजिटिव पाए गए। यानि संक्रमितों की संख्या 5 फीसदी रही। पिछले 10 दिनों में महानगर में कोरोना संक्रमितों की संख्या में कमी आई है। 25 नवंबर को जहां 19 हजार 18 लोगों की जांच में 1272 (6.69%) लोग संक्रमित पाए गए थे। वहीं 4 दिसंबर को 16394 टेस्ट में 825 यानी 5.03 फीसदी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। चहल ने कहा कि इस महामारी को हराने के लिए हमें अभी पहले की तरह सावधान रहने की जरुरत है। 

ऐसे आई कमी 
दिनांक      कुल टेस्ट   पॉजिटिव   प्रतिशत
25 नवंबर    19018       1272      6.93
26 नवंबर    17973       1167      6.49
27 नवंबर    16902       1136      6.72
28 नवंबर    14592         922     6.32
29 नवंबर    10538         721     6.84
30 नवंबर    11706         758     6.48
1 दिसंबर     16150         960     5.94
2 दिसंबर     15399         880     5.71
3 दिसंबर     15832         823     5.20
4 दिसंबर     16394         825     5.03 
 

Created On :   5 Dec 2020 5:58 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story