नम आंखों से दी बीएसएफ जवान जवंजाल को अंतिम विदाई

Last farewell to BSF jawan Jawanjal with moist eyes
नम आंखों से दी बीएसएफ जवान जवंजाल को अंतिम विदाई
शासकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि नम आंखों से दी बीएसएफ जवान जवंजाल को अंतिम विदाई

डिजिटल डेस्क, टाकरखेड़ा संभू (अमरावती)। समीपस्थ आष्टी निवासी बीएसएफ के जवान संजय रामेश्वर जवंजाल की त्रिपुरा के आगरतला में दिल के दौरे के चलते मृत्यु हुई थी। संजय जवंजाल के मूल गांव आष्टी में रविवार को शासकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। इस समय अमरावती पुलिस दल ने उन्हंे सलामी दी तथा सभी विभाग के अधिकारियों ने संजय जवंजाल को श्रद्धांजलि अर्पित की।  भातकुली तहसील के आष्टी निवासी संजय जवंजाल बीएसएफ में कार्यरत थे। त्रिपुरा के आगरतला में कार्यरत रहते दौरान 25 मार्च की सुबह हृदयाघात के चलते उनकी मृत्यु हुई।  उनके पार्थिव को शनिवार की देर रात आष्टी में लाया गया। रविवार 27 मार्च को शासकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि की गई। इस समय सहायक पुलिस आयुक्त पूनम पाटील, वलगांव के थानेदार विजय वाकसे, एसडीओ नितीन धर्माले, तहसीलदार नीता लबडे, बीडीओ प्रफुल बोरखडे, सरपंच दिलीप जवंजाल, उपसरपंच दिनेश डवले, सचिव भारत लांडगे, पटवारी सहित परिसर के नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद थे। 
 

Created On :   29 March 2022 2:52 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story