- Home
- /
- बाल शोषण समाप्ति अभियान का शुभारंभ,...
बाल शोषण समाप्ति अभियान का शुभारंभ, अब्दुल कादिर बने एक दिन के अध्यक्ष

डिजिटल डेस्क,भोपाल। राजधानी में बाल अधिकार संरक्षण आयोग एवं वर्ल्ड विजन इंडिया के संयुक्त तत्ववाधान में बाल शोषण समाप्ति अभियान का शुभारंभ सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री लाल सिंह आर्य ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रतलाम के 10 वर्षीय दिव्यांग तैराक मास्टर अब्दुल कादिर इंदौरी बने। मास्टर अब्दुल कादिर को एक दिन का आयोग का अध्यक्ष बनाया गया। कादिर ने 2015 में तैराक नेशनल पैरालिंपिक गेम्स में एक गोल्ड, एक रजत और साल 2017 में दो गोल्ड और एक रजत जीते हैं।
इस मौके पर महिला एवं विकास मंत्री अर्चना चिटनिस ने बाल संसद में पक्ष-विपक्ष के बच्चों के प्रश्नों के जवाब दिए। चिटनिस ने बाल संसद को ध्यान से सुना और उन्होंने बच्चों को संसदीय प्रणाली की जानकारी भी दी। पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष तपन भौमिक ने बाल संसद में भाग लेने वाले बच्चों और उनके परिवारों के कुल चार सदस्यों के दो रात तीन दिन हनुमंतिया में रूकने पर 50 प्रतिशत की छूट देने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि हनुमंतिया जल-महोत्सव 15 अक्टूबर से 5 जनवरी 2018 तक आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हनुमंतिया जल-महोत्सव के उदघाटन कार्यक्रम में मास्टर श्रेयेस वालमाटे, दिव्यांग मास्टर अब्दुल कादिर "इंदौरी" को 21 हजार रुपए सम्मान राशि देंगे।
Created On :   23 Aug 2017 9:21 AM IST