मड़ला में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

By - Bhaskar Hindi |17 Jan 2023 5:38 PM IST
पन्ना मड़ला में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
पन्ना। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय पन्ना द्वारा गत शनिवार को शासकीय उ.मा. विद्यालय मडला में विधिक साक्षरता व जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिला विधिक सहायता अधिकारी देवेन्द्र सिंह परस्ते ने विद्यार्थियों को विधिक प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी। साथ ही आगामी 11 फरवरी को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के माध्यम से समझौते के आधार पर प्रकरणों का निराकरण कराने पर होने वाले लाभ के बारे में भी अवगत कराया। शिविर में नि:शुल्क विधिक सहायता व सलाह तथा महिलाओं से संबंधित अधिकारों की जानकारी भी दी गई।
Created On :   17 Jan 2023 5:38 PM IST
Next Story