अब लैपटाप के साथ सदन में नजर आएंगे विधायक 

Legislators will be seen in the house with laptops in the new year
अब लैपटाप के साथ सदन में नजर आएंगे विधायक 
अब लैपटाप के साथ सदन में नजर आएंगे विधायक 

 डिजिटल डेस्क, मुंबई।  विधानसभा सदस्यों के लैपटॉप का इंतजार आखिरकार खत्म होने वाला है। विधानसभा के सदस्य अब अगले मानसून अधिवेशन के दौरान सदन में लैपटॉप से लैश नजर आएंगे। महाराष्ट्र विधानमंडल सचिवालय ने विधानसभा सदस्यों को लैपटॉप उपलब्ध कराने का प्रस्ताव तैयार किया है।  बुधवार को विधानमंडल सचिवालय के एक अधिकारी ने ‘दैनिक भास्कर’ से बातचीत में यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष नाना पटोले ने विधानसभा सदन के सदस्यों के लिए लैपटॉप खरीदी के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

 अब विधानमंडल सचिवालय की ओर से राज्य सरकार के वित्त विभाग के पास लैपटॉप खरीदी के स्वीकृति के लिए महीने भर में प्रस्ताव भेजा जाएगा। अधिकारी ने बताया कि विधानसभा सदस्यों के लिए कुल 300 लैपटॉप खरीदे जाएंगे। इसमें विधानसभा के 288 सदस्यों को एक-एक लैपटॉप उपलब्ध कराए जाएंगे। जबकि बाकी 12 लैपटॉप का उपयोग सदन में बैठने वाले अधिकारी करेंगे। अधिकारी ने बताया कि विधानमंडल के सदस्यों के लिए लैपटॉप खरीदी पर करीब 3 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। इसमें लैपटॉप की कीमत के साथ उसके तीन साल के लिए रखरखाव, मरम्मत कार्य और निवासी इंजीनियर के खर्च का समावेश है।

अधिकारी ने कहा कि लैपटॉप खरीदी के लिए जेम पोर्टल पर टेंडर जारी होंगे। अधिकारी ने कहा कि कोरोना संकट के कारण प्रदेश की आर्थिक स्थिति को देखते हुए खर्च को लेकर सीमा तय की गई है। लेकिन महाराष्ट्र जैसे बड़े प्रदेश के लिए लैपटॉप खरीदी पर 3 करोड़ रुपए खर्च करना कोई बड़ी बात नहीं है। हमें उम्मीद है कि वित्त विभाग लैपटॉप खरीदने को मंजूरी दे देगा। उन्होंने कहा कि यदि वित्त विभाग ने समय पर लैपटॉप खरीदी को मंजूरी दे दिया तो मानसून सत्र के समय विधायकों को सदन में लैपटॉप उपलब्ध करा दिया जाएगा। 

निवासी इंजीनियर करेंगे विधायकों की मदद 
अधिकारी ने कहा कि विधानसभा सदस्यों को लैपटॉप चलाने के लिए निवासी इंजीनियर मदद करेंगे। इसके लिए विधानसभा सदन प्रवेश द्वार पर एक-एक निवासी इंजीनियर तैनात किए जाएंगे। विधान परिषद के सदस्यों को तीन साल मिल चुका है लैपटॉप महाराष्ट्र विधान परिषद के सदस्यों को साल 2017 के बजट सत्र के दौरान लैपटॉप उपलब्ध कराया जा चुका है। अधिकारी ने बताया कि सदन में कामकाज के दौरान अधिकांश सदस्य प्रति दिन लैपटॉप का उपयोग करते हैं। सदन में सदस्य लैपटॉप का उपयोग कामकाज और यूट्यूब पर पुराने भाषणों को सुनने के लिए करते हैं। इससे पहले साल 2017 में विधान परिषद के सदस्यों के लिए 86 लैपटॉप खरीदा गया था। 

Created On :   6 Jan 2021 7:17 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story