- Home
- /
- 3 मार्च से शुरु होगा विधानमंडल बजट...
3 मार्च से शुरु होगा विधानमंडल बजट सत्र, 25 तक कामकाज

डिजिटल डेस्क, मुंबई। विधानमंडल का बजट सत्र आगामी 3 मार्च से मुंबई में शुरू होगा। अधिवेशन में 25 मार्च 2022 तक कामकाज होगा। मंगलवार को हुई विधानमंडल कामकाज समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। इसके पहले बजट सत्र 28 फरवरी से नागपुर में आयोजित करने का एलान किया गया था। बजट सत्र के दौरान वर्ष 2022-23 का वार्षिक बजट आगामी 11 मार्च को पेश किया जाएगा। अधिवेशन के दौरान विधानभवन में प्रवेश के लिए सभी के लिए आरटीपीसीआर टेस्ट जरुरी होगा। साथ ही कोरोनारोधी टीके की दोनों खुराक लेने का प्रमाण पत्र भी दिखाना होगा।
विधानमंडल कामकाज समिति की बैठक में विधानपरिषद के सभापती रामराजे नाईक-निंबाळकर, विधानसभा उपाध्यक्ष नरहरी झिरवल, मुख्यमंत्री उपमुख्यमंत्री अजित पवार, उपसभापती डॉ. नीलम गोऱ्हे, विधानपरिषद में विरोधी पक्ष नेता प्रवीण दरेकर, विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस, संसदीय कार्यमंत्री अनिल परब, राजस्व मंत्री बालासाहेब थोरात, नगरविकास मंत्री एकनाथ शिंदे, गृहमंत्री दिलीप वलसे-पाटील, मंत्री विजय वडेट्टीवार, संसदीय कार्य राज्यमंत्री संजय बनसोडे मौजूद थे। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बैठक में ऑनलाईन हिस्सा लिया।
Created On :   15 Feb 2022 7:22 PM IST