16 फरवरी से विधान मंडल सचिवालय का नागपुर में कामकाज

Legislature Secretariat functioning in Nagpur from 16 February
16 फरवरी से विधान मंडल सचिवालय का नागपुर में कामकाज
अधिवेशन 16 फरवरी से विधान मंडल सचिवालय का नागपुर में कामकाज

डिजिटल डेस्क, नागपुर। नागपुर में 28 फरवरी से विधान मंडल का अधिवेशन होने जा रहा है। सचिवालय का कामकाज 16 फरवरी की सुबह 9.45 बजे से नागपुर विधान भवन में शुरू होगा। हालांकि विविध समिति कक्ष का कामकाज मुंबई में ही चालू रहेगा।

मुंबई में 14 फरवरी तक सचिवालय चालू
विधान मंडल सचिवालय का कामकाज 14 फरवरी की शाम 4 बजे तक मुंबई में होगा। सचिवालय को भेजे जाने वाले दस्तावेज 14 फरवरी को कार्यालयीन समय सीमा में मिल सकेंगे, ऐसे ही दस्तावेज मुंबई कार्यालय भेजें। जो दस्तावेज निर्धारित समय सीमा में नहीं पहुंच सकते हैं, एेसे दस्तावेज विधान भवन नागपुर कार्यालय के पते पर भेजने की सूचना विधान मंडल सचिवालय के उप सचिव ऋतुराज कुडतरकर ने दी है। समिति से संबंधित दस्तावेज महाराष्ट्र सरकार के संबंधित मंत्रालय विभाग ने दालान क्रमांक 17, तलमाला, विधान भवन बैकबे रेक्लमेशन, मुंबई के पते पर डाक से न भेजकर खास दूत के हाथों भेजने के लिए सूचित किया गया है।
 

Created On :   29 Jan 2022 9:58 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story